Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मोंटे कार्लो में तीसरे दौर की हार से जल्दी आगे बढ़ना चाहता हूं: नोवाक जोकोविच

Sports News, Tennis, Tennis Player, Novak Djokovic, Banja Luka Open
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांजा लूका (बोस्निया एन्ड हर्जेगोविना) , 18 Apr 2023

Last updated on: Apr 18, 2023, 00:00 IST

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने कहा है कि वह पिछले सप्ताह मोंटे कार्लो मास्टर्स में तीसरे दौर में लोरेंजो मुसेटी से मिली हार को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह बांजा लूका में ऐसा कर सकते हैं और वह इस टूर्नामेंट के लिए रोमांचित हैं।

सर्बिया के सुपरस्टार को बांजा लूका ओपन में शीर्ष वरीयता मिली है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें बोस्निया एन्ड हर्जेगोविना का माहौल पसंद है। उन्होंने एक दशक से अधिक समय पहले इस देश का दौरा किया था।जोकोविच ने कहा, "यहाँ आना अच्छा लगता है। मैं बांजा लूका में पहले भी कई बार आ चुका हूं। 

एक बार राष्ट्रपति से मिलने और मैडल ऑफ ऑनर प्राप्त करने तथा दूसरी बार 2009 में, मैंने तब विक्टर ट्रोइकी के साथ एक इंडोर केंद्र में प्रदर्शनी मैच खेला था।"उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे ये यात्राएं अच्छी तरह याद हैं।"सोमवार को अभ्यास के दौरान यह स्पष्ट था कि उन्होंने स्थानीय दर्शकों को रोमांचित कर दिया है जो उन्हें देखने आये थे। 

भारी संख्या में प्रशंसक सर्बियाई खिलाड़ी को देखने आये थे।जोकोविच ने कहा,"यहाँ लोगों ने मेरा जबरदस्त स्वागत किया और ढेर सारा प्यार और समर्थन दिया। मैं यहाँ आने से काफी रोमांचित हूं। यह हम सर्बियाई खिलाड़ियों के लिए शानदार जगह है जहाँ स्थानीय लोगों से इतना प्यार और समर्थन मिलता है।"

मुसेटी से हारने के बावजूद जोकोविच के लिए फिलहाल यह सत्र अच्छा रहा है। उनका 2023 में 16-2 का रिकॉर्ड है। उन्होंने एडिलेड और ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताब जीते हैं।एटीपी टूर पर 93 बार खिताब जीत चुके जोकोविच यदि इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचते हैं तो वह 1050 टूर लेवल मैच जीत लेंगे। 

ओपन युग में केवल चार खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है जिसमें जिमी कोनर्स (1,274), रोजर फेडरर (1,251), राफेल नडाल (1,068) और इवान लैंडल(1,068) शामिल हैं।35 वर्षीय जोकोविच बांजा लूका में अपना अभियान फ्ऱांस के लूका वान एशचे के खिलाफ शुरू करेंगे जिन्होंने पूर्व वल्र्ड नंबर थ्री स्टेनिस्लास वावरिंका को 1-6, 7-6(4), 6-4 से हराया है।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Novak Djokovic , Banja Luka Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD