Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli, Vijaykumar Vyshak, Mohammed Siraj, Delhi Capitals
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 15 Apr 2023

Last updated on: Apr 15, 2023, 00:00 IST

दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है और उसे शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 23 रन से हारकर आईपीएल 2023 में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।बेंगलुरु ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (50) के शानदार अर्धशतक से 20 ओवर में छह विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और दिल्ली को 20 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन पर रोककर चार मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने मात्र दो रन पर अपने तीन बल्लेबाज गंवा दिए। पृथ्वी शॉ खाता खोले बिना रन आउट हुए जबकि मिचेल मार्श भी खाता खोले बिना वेन पार्नेल की गेंद पर आउट हुए। यश धुल एक रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर पगबाधा हो गए। कप्तान डेविड वार्नर 19 रन बनाकर टीम के 30 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

मनीष पांडेय ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 50 रन बनाये लेकिन उनका विकेट 98 के स्कोर पर गिरा। अक्षर पटेल ने 21 और अमन खान ने 18 रन बनाये। एनरिक नोत्र्जे ने 14 गेंदों में चार चौकों के सहारे नाबाद 23 रन बनाकर दिल्ली को 151 तक पहुंचाया।बेंगलुरु की तरफ से विजय कुमार वैशाख ने 20 रन पर तीन विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज ने 23 रन पर दो विकेट लिए।

पिच भले ही धीमी थी लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों ने अपनी पारी की शुरूआत में जिस तरीके से विकेट लुटाए, उससे लक्ष्य पहाड़ जैसा बन गया। हर दिन एंकर की भूमिका निभाने वाले वॉर्नर की आज स़ख्त जरूरत थी लेकिन वह भी जल्दी आउट हो गए। मनीष ने थोड़ा संघर्ष जरूर किया लेकिन वह फिनिश नहीं कर पाए।

बेंगलुरु के सभी तेज गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की लेकिन विजयकुमार ने अपने पहले मैच में जिस तरीके की गेंदबाजी की, वह काबिल ए तारीफ है।दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु के अन्य बल्लेबाजों में कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 22, महिपाल लोमरोर ने 26, आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 24, शाहबाज अहमद ने नाबाद 20 और अनुज रावत ने नाबाद 15 रन बनाये।

विराट और फाफ डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिये 42 रन की साझेदारी की। विराट अर्धशतक पूरा करने के बाद टीम के 89 के स्कोर पर आउट हुए। विराट ने 34 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।लोमरोर ने 18 गेंदों पर दो छक्के और मैक्सवेल ने 14 गेंदों में तीन छक्के लगाए। 

बेंगलुरु ने 132 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए लेकिन शाहबाज और रावत ने इसके बाद अंतिम ओवरों में टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।दिल्ली की तरफ से मिचेल मार्श ने 18 रन पर दो विकेट और कुलदीप यादव ने 23 रन पर दो विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Royal Challengers Bangalore , Virat Kohli , Vijaykumar Vyshak , Mohammed Siraj , Delhi Capitals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD