Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

मोंटे कार्लो मास्टर्स से बाहर हुए सितसिपास और मेदवेदेव

Sports News, Tennis, Tennis Player, Monte Carlo Masters, Stefanos Tsitsipas, Daniil Medvedev, ATP Monte Carlo Masters
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोंटे कार्लो , 15 Apr 2023

Last updated on: Apr 15, 2023, 00:00 IST

दूसरी सीड स्टेफनोस सितसिपास और तीसरी सीड दानिल मेदवेदेव मोंटे कार्लो मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टूर्नामेंट में सभी चार टॉप सीड सत्र के पहले क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुँच पाने में विफल रहे।

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार विश्व के नंबर एक नोवाक जोकोविच और चौथी सीड कैस्पर रूड इससे पहले गुरूवार को राउंड 16 में बाहर हो गए थे।दो बार के गत चैंपियन यूनान के सितसिपास को टेलर फ्रिट्ज के साथ मुकाबले में 18 गलतियां भारी पड़ीं और अमेरिका के फ्रिट्ज ने यूनानी खिलाड़ी का 12 मैचों का विजय क्रम रोककर 70 मिनट में 6-2, 6-4 से जीत हासिल की।

फ्रिट्ज की सितसिपास के खिलाफ यह पहली जीत है। इससे पहले उन्होंने सितसिपास से पिछले सभी तीन मुकाबले हारे थे। फ्रिट्ज का सेमीफाइनल में रूस के आन्द्रेई रुब्लेव से मुकाबला होगा। पांचवीं सीड रुब्लेव ने जर्मनी के क्वालीफायर जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-1, 7-6(5) से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी।

दूसरा सेमीफाइनल डेनमार्क के होल्गर रुने और इटली के जानिक सिनर के बीच होगा। रुने ने इन फॉर्म मेदवेदेव को 6-3, 6-4 से हराकर अपने दूसरे मास्टर्स सेमीफाइनल में जगह बनायी।सातवीं सीड सिनर ने हमवतन लोरेंजो मुसेटी को 6-2, 6-2 से हराकर इस सत्र में अपने तीसरे मास्टर्स सेमीफाइनल में जगह बनायी।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Monte Carlo Masters , Stefanos Tsitsipas , Daniil Medvedev , ATP Monte Carlo Masters

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD