Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इस मैच को इतना नजदीक नहीं जाना चाहिए था : हार्दिक पांड्या

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Hardik Pandya, PBKS, Punjab Kings, Gujarat Titans, Shubman Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 14 Apr 2023

Last updated on: Apr 14, 2023, 00:00 IST

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरूवार रात को आईपीएल मुकाबला अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर जीतने के बाद कहा कि हमें इस मैच से बहुत कुछ सीखना होगा। इस मैच को इतना नजदीक नहीं जाना चाहिए था।ओपनर शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में अपना दूसरा अर्धशतक बनाया जबकि तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में अपनी वापसी को सही ठहराते हुए गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलाई।

मोहित ने अपने चार ओवर में 18 रन पर दो विकेट लिए और गुजरात ने पंजाब को 153/8 रन पर रोक दिया। गत चैंपियन गुजरात गिल की 49 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी की बदौलत आसान जीत की तरफ अग्रसर थे। अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में केवल छह रन दिए और गुजरात को आखिरी ओवर में सात रन की जरूरत थी। 

गिल रन आउट होने से बचे और सैम करन ने अगली बॉल पर गिल का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। मैच में अचानक रोमांच आ गया।करन ने फिर लगातार दो यॉर्कर डाली। डेविड मिलर ने डाइव लगाकर दूसरा रन पूरा किया। गुजरात को आखिरी दो गेंदों पर चार रन की जरूरत थी। 

राहुल तेवतिया ने पांचवीं गेंद को शार्ट फाइन लेग के ऊपर से चौके के लिए निकाल दिया और गुजरात को जीत दिला दी जबकि एक गेंद बाकी थी।पांड्या ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में कहा, "हम बीच के ओवरों में और रिस्क ले सकते हैं। विकेट अच्छा था और हार्ड था, नई गेंद पर बल्लेबाजी करना आसान था, क्योंकि गेंद बल्ले पर आसानी से आ रही थी। 

अगर हम यह मैच हार जाते तो हमारे लिए आगे कठिन होता। इसलिए हम मैच के बाद इस पर बात करेंगे। मैं मैच को अंतिम ओवर तक ले जाने का फैन नहीं हूं।"गुजरात की इस सत्र में यह तीसरी जीत रही और वह तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गया जबकि पंजाब की टूर्नामेंट में यह दूसरी हार रही। 

प्लेयर ऑफ द मैच रहे मोहित शर्मा पिछले सत्र में गुजरात के लिए नेट गेंदबाज थे।पांड्या ने कहा, "मोहित और अलजारी जोसफ ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। मोहित पिछले सत्र में नेट गेंदबाज थे और उन्होंने अपने मौके का इन्तजार किया क्योंकि वह जानते थे कि उनका समय आएगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Hardik Pandya , PBKS , Punjab Kings , Gujarat Titans , Shubman Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD