Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

अटल डुल्लू ने सरसों उत्सव का उद्घाटन, खरीफ अभियान-2023 का शुभारंभ किया

Anantnag, Atal Dulloo, Agriculture Production Department, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अनंतनाग , 13 Apr 2023

Last updated on: Apr 13, 2023, 00:00 IST

कृषि विभाग कश्मीर ने ‘‘सरसों उत्सव‘‘ मनाया और खरीफ अभियान-2023 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू ने सुभानपोरा अरवानी बिजबिहाड़ा में की।अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अपने सम्बोधन में कहा कि विभाग पिछले दो वर्षों से अधिक समय से तिलहन (सरसों) की खेती के तहत अधिक से अधिक क्षेत्रों को लाने के लिए एक ब्लू प्रिंट पर काम कर रहा है और इस वर्ष 1 लाख 40 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को इसकी खेती के तहत लाया गया है।

अटल डुल्लू ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों से खाद्य तेलों के आयात पर निर्भरता को कम करने हेतु विभाग ने राष्ट्रीय तिलहन मिशन के तहत एक कार्यक्रम की योजना बनाई है जिसमें क्षेत्र में तिलहन की खेती को बढ़ावा देने और मजबूत करने के लिए मुफ्त बीज, तकनीकी सहायता, कृषि मशीन के वितरण सहित कई प्रोत्साहन पेश किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस साल हम बंपर तिलहन की फसल की उम्मीद कर रहे हैं, जो एक ओर क्षेत्र के कृषक समुदाय के सामाजिक आर्थिक परिवर्तन में योगदान देगी और दूसरी ओर यूटी के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।एसीएस ने तिलहन (सरसों) के मूल्यवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाग इसे एक ब्रांड के रूप में बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वीकृत समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में तिलहन की खेती के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। तिलहन की फसल ने कश्मीर घाटी में कृषि-पर्यटन के अवसर पैदा किए हैं, जिसने कश्मीर घाटी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या में योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि विभाग पहले से ही कृषि फसलों और अन्य कृषि उत्पादों के लिए एक विपणन मॉडल पेश कर रहा है, इसलिए किसानों को उनकी उपज के लिए उनके दरवाजे पर सर्वोत्तम संभव विपणन विकल्प प्रदान किए जाते हैं ताकि वे अपनी उपज के लिए अधिकतम संभव लाभ प्राप्त कर सकें।

खरीफ अभियान की शुरुआत के बारे में बात करते हुए, एसीएस ने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है कि खरीफ फसलों की खेती के तहत अधिक से अधिक क्षेत्र लाया जाए और किसानों की आय में वृद्धि हो।अटल डुल्लू ने फील्ड स्टाफ को किसानों तक पहुंचने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधान मंत्र किसान योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि मशीनीकरण आदि जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन के माध्यम से कृषक समुदाय के उद्देश्यपूर्ण सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन को प्राप्त करने के लिए सभी प्रयास करने के लिए कहा।

एसीएस ने विभागीय योजनाओं के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने में विभाग और कृषक समुदाय के बीच सेतु के रूप में काम करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका की सराहना की।इस अवसर पर बोलते हुए, निदेशक कृषि ने संबंधित अधिकारियों को विभाग द्वारा संभाग में कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में क्षेत्र के कृषक समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा। 

उन्होंने अधिकारियों से तिलहनी फसल की कटाई से पहले और बाद के सभी कार्यों के दौरान कृषक समुदाय का मार्गदर्शन करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफल खरीफ सीजन के लिए मिशन मोड में कार्य करने को कहा। उन्होंने विस्तार कार्यकर्ताओं को कृषक समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को कहा ताकि विभिन्न योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

उपायुक्त अनंतनाग डॉ. बशारत कयूम, महानिदेशक भेड़पालन विभाग बशीर अहमद खान, महानिदेशक पशुपालन विभाग पूर्णिमा मित्तल, महानिदेशक रेशम उत्पादन मंजूर अहमद कादरी, निदेशक बागवानी जी.आर.मीर, निदेशक मत्स्य पालन फारूक अहमद डार, प्रबंध निदेशक जेकेएचपीएमसी इमाम दीन, सचिव किसान बोर्ड अब्दुल हमीद, उप निदेशक कृषि योजना मोहम्मद यूनुस चैधरी, मुख्य कृषि अधिकारी अनंतनाग एजाज अहमद डार, मुख्य कृषि अधिकारी पुलवामा मोहम्मद इकबाल खान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इससे पहले अटल डुल्लू ने गांव गुलजारपोरा पुलवामा में खरीफ अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने लेथपोरा पंपोर में तिलहन खरीद केंद्र का भी उद्घाटन किया।इस अवसर पर उपायुक्त पुलवामा बसीर उल हक चैधरी, निदेशक कृषि कश्मीर चैधरी मोहम्मद इकबाल और कृषि तथा इससे जुड़े विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anantnag , Atal Dulloo , Agriculture Production Department , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD