Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम में 1 लाख से अधिक महिला एथलीटों ने भाग लिया; मध्य प्रदेश से सबसे अधिक प्रतिभागी शामिल हुईं

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Apr 2023

Last updated on: Apr 13, 2023, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के उपलक्ष्य में 10 से 31 मार्च तक पूरे भारत में आयोजित खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम के 1500+ खेल प्रतिस्पर्धाओं में देश भर की 1,00,000+ महिलाओं ने भाग लिया। मध्य प्रदेश राज्य से सबसे अधिक 30975 महिला एथलीटों ने 580 स्पर्धाओं में भाग लिया।केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 10 मार्च को जेएलएन स्टेडियम में खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।

मध्य प्रदेश के बाद आंध्र प्रदेश की कुल 17011 महिला एथलीटों ने 150 स्पर्धाओं में भाग लिया। कार्यक्रम, राज्य और जिला प्रशासन द्वारा राज्यों और राज्य के शहरों/जिलों, विश्वविद्यालयों के परिसरों/कॉलेजों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों समेत एसएआई क्षेत्रीय केंद्रों, एसएआई प्रशिक्षण केंद्रों, विस्तार केंद्रों, खेलो इंडिया केंद्रों, खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों और खेलो इंडिया मान्यता प्राप्त अकादमिओं में आयोजित किए गए थे।

भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और अन्य हितधारकों के परामर्श और समर्थन में राष्ट्रीय खेल संघ भी अपनी राज्य या जिला इकाई के माध्यम से इस आयोजन में शामिल हुए।युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने खेलो इंडिया योजना में महिलाओं के लिए खेल घटक के तहत, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को, देश भर में महिलाओं के विभिन्न आयु समूहों के लिए खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ एकीकृत किया। 

दस का दम कार्यक्रम, जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर से केरल में त्रिशूर तक और असम में कोकराझार से महाराष्ट्र में अमरावती तथा मध्य प्रदेश में जबलपुर तक आयोजित किये गए थे। खेल स्पर्धाओं में खो-खो, तैराकी, एथलेटिक्स, वुशु, तीरंदाजी, तलवारबाजी, जूडो, भारोत्तोलन, हॉकी और योगासन शामिल थे।सोशल मीडिया पर खेलो इंडिया दस का दम को अत्यधिक समर्थन मिला है। कुल पहुंच (रीच) 140 मिलियन थी और इस आयोजन के दौरान इंटरेक्शन(बातचीत) की कुल संख्या 1.4 मिलियन से अधिक रही।

दस का दम कार्यक्रम, पिछले एक साल के दौरान आयोजित विभिन्न खेलो इंडिया महिला लीगों के आयोजन की निरंतरता थी। महिला लीग में विभिन्न आयु समूहों की 23,000 से अधिक महिला एथलीटों ने 240 से अधिक प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 50 से अधिक शहरों में किया गया। लीग के विभिन्न चरणों के दौरान कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किए गए।

इन लीगों का मुख्य उद्देश्य न केवल घरेलू प्रतियोगिता संरचना और प्रतिभा की पहचान प्रक्रिया को मजबूत करना था, बल्कि प्रतिस्पर्धा करने और करियर के रूप में खेल को चुनने के लिए महिला एथलीट को सशक्त बनाना भी था।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD