Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ कानूनगो रंगे हाथों किया गिरफ़्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Punjab Vigilance Bureau, Kanugo Gurwinder Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 13 Apr 2023

Last updated on: Apr 13, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के मकसद से जि़ला संगरूर की मूनक तहसील में तैनात कानूनगो गुरविन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कानूनगो को तरसेम सिंह निवासी मूनक की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।  

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उक्त कानूनगो नगर पंचायत मूनक खुर्द की हदबंदी करने के बदले 20,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता पहले ही दोषी कानूनगो को रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए दे चुका है।  

उसकी शिकायत की पुष्टि के उपरांत, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में उसके पास से दाग़ी रकम बरामद की गई। उन्होंने आगे बताया कि विजीलैंस टीम ने मुलजि़म कानूनगो के पास से पहली किश्त के तौर पर दिए 10,000 रुपए भी बरामद किए।  

उन्होंने बताया कि मुलजि़म के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Punjab Vigilance Bureau , Kanugo Gurwinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD