Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

मोंटे कार्लो मास्टर्स : थिएम को हराकर तीसरे चरण में पहुंचे रूने

Sports News, Tennis, Tennis Player, Monte Carlo Masters, Monte Carlo Masters 2023, Holger Rune, Dominic Thiem
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोंटे कार्लो , 13 Apr 2023

Last updated on: Apr 13, 2023, 00:00 IST

पिछले सीजन लाल बजरी पर शानदार प्रदर्शन करने वाले डेनमार्क के होल्गर रूने ने मोंटे कार्लो मास्टर्स 2023 के अपने पहले मुकाबले में डॉमिनिक थिएम को सीधे सेटों में हराकर एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पिछले साल म्यूनिख में अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीतने के बाद रोलां गैरो में पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने वाले होल्गर ने बुधवार रात थिएम को 6-4, 6-2 से परास्त किया।

मोनाको में तीसरी बार खेल रहे होल्गर पहली बार तीसरे दौर में पहुंचे हैं। इससे पहले 2021 में पदार्पण करते हुए पहले दौर में और 2022 में दूसरे दौर में उन्हें कैस्पर रूड के हाथों हार मिली थी।डेनमार्क के 19 वर्षीय खिलाड़ी का सामना गुरुवार को इटली के मैटियो बेरेटिनी से होगा, जो दूसरे दौर में अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को करीबी मुकाबले में 5-7, 7-6(1), 6-4 से हराकर आ रहे हैं। 

बेरेटिनी पिछले साल इंडियन वेल्स में चौथे दौर तक सफर करने के बाद पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स प्रतियोगिता के तीसरे दौर में पहुंचे हैं। अगर वह होल्गर को हरा देते हैं तो यह नवंबर 2022 में पेरिस मास्टर्स के बाद उनका पहला और कुल दूसरा एटीपी 1000 क्वार्टरफाइनल होगा।

इसी बीच, कारेन खाचानोव भी एक वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थे जो दूसरे दौर में जीत दर्ज करने में सफल रहे। नौंवी सीड खाचानोव ने इल्या इवाश्का को 7-6(2), 6-2 से हराकर तीसरे दौर में पांचवीं सीड आंद्रेई रुब्लेव के साथ जगह बनायी।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Monte Carlo Masters , Monte Carlo Masters 2023 , Holger Rune , Dominic Thiem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD