Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

मध्य ओवरों में ठीक से जिम्मेदारी उठाएं बल्लेबाज: महेंद्र सिंह धोनी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, MS Dhoni, Chennai Super Kings, Rajasthan Royals, Mahendra Singh Dhoni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Apr 2023

Last updated on: Apr 13, 2023, 00:00 IST

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार की रात को मध्य ओवरों में गड़बड़ाने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों से जिम्मेदारी लेने को कहा है। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके एक समय दस ओवरों में एक विकेट पर 78 रनों पर थी लेकिन इसके बाद टीम 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 113 रन के स्कोर पर ही पहुंच सकी।

धोनी और रवींद्र जडेजा ने अंतिम ओवरों में लगभग टीम को जीत दिला दी थी और सीएसके बस एक हिट से जीत से चूक गई, वह भी तब जब अंतिम तीन ओवरों में टीम को 54 रन चाहिए थे। लेकिन सीएसके के कप्तान ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में आने की जरूरत ही नहीं थी।

धोनी ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है कि हमने मध्य ओवरों में अधिक विकेट गंवा दिए, हमें लगातार स्ट्राइक बदलने की जरूरत थी। मुझे नहीं लगता कि स्पिनरों को बहुत मदद मिली। हां वे अनुभवी स्पिनर हैं तो उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने सही लेंथ पर गेंदबाजी की, लेकिन मुझे लगता है कि हमने बहुत अधिक डॉट गेंद खेली।"

"अगर यह धीमा विकेट है, यदि गेंद रूककर और टर्न होकर आ रही थी तो मैं समझ सकता हूं, लेकिन एक सेट बल्लेबाज और एक नए बल्लेबाज के साथ मैं नहीं समझता कि यह मुश्किल था। तो मुझे लगता है कि बल्लेबाजों को जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है।"सीएसके को आखिरी ओवर की शुरूआत में 21 रन की जरूरत थी और गेंदबाजी की जिम्मेदारी संदीप शर्मा पर थी। 

उन्होंने धोनी को दो वाइड गेंद से शुरूआत की और धोनी ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लेग साइड पर दो छक्के लगा दिए। हालांकि इसके बाद संदीप ने वापसी की और धोनी को आखिरी गेंद पर एक सटीक यॉर्कर डाली और एक ही रन आ पाया।धोनी ने आखिरी तीन में से दो गेंद खेली और दो ही सिंगल निकाल पाए, इसके बीच में संदीप ने एक गेंद जडेजा को की जो बायें हाथ के बल्लेबाज के लिए मारने से बहुत दूर थी और वहां पर भी सिंगल आ पाया।

संदीप ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में अपनी रणनीति के बारे में बताया।संदीप ने कहा, "आखिरी ओवर में मैं यॉर्कर पर काम करना चाहता था। मैंने नेट्स पर अच्छी यॉर्कर की हैं। एक ओर का मैदान बड़ा था तो मैंने सोचा कि मुझे इसका इस्तेमाल करना होगा और बल्लेबाज की एड़ी पर गेंद करनी होगी लेकिन वे लोअर फुल टॉस में बदली और छक्के के लिए गई। 

तब मैंने अपना प्लान बदला और राउंड द विकेट गया और यह प्लान काम कर गया।""मैंने जडेजा भाई को ओवर द विकेट से गेंदबाजी की और मेरा प्लान उनसे गेंद को दूर रखना था, क्योंकि उन्होंने जेसन होल्डर पर कुछ बेहतरीन शॉट लगाए थे। तो मेरा प्लान था कि गेंद को उनसे दूर रखा जाए। 

माही भाई के लिए मेरा प्लान था कि एंगल को बदला जाए लेकिन मुझे दो छक्के लग गए, जब मैं ओवर द विकेट से एड़ी पर गेंद कर रहा था। तो मैं राउंड द विकेट गया और उनसे गेंद को दूर रखा और यह कामयाब रहा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , MS Dhoni , Chennai Super Kings , Rajasthan Royals , Mahendra Singh Dhoni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD