Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

जेलेंस्की ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, भारत से मांगी मानवीय मदद

Volodymyr Zelensky, Narendra Modi, Emine Dzhaparova, Ukraine, Ukraine News, Ukraine Russia, Ukraine Russia News, Ukraine Humanitarian Aid, Ukraine India, Ukraine India Relation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Apr 2023

Last updated on: Apr 12, 2023, 00:00 IST

रूस के साथ एक साल से जारी युद्ध की आपदा झेल रहे यूक्रेन ने भारत से दवाएं, चिकित्सा उपकरणों तथा अन्य मानवीय सहायता की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत के आधिकारिक दौरे पर 10-12 अप्रैल को आई यूक्रेन की फर्स्ट डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर एमिने जैफरोवा ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखा एक पत्र विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को सौंपा।

भारतीय मेडिकल छात्रों के मुद्दे पर, जैफरोवा ने कहा कि यूक्रेन विदेशी मेडिकल छात्रों को अपने देश के अधिवास में एकीकृत राज्य योग्यता परीक्षा देने की अनुमति देगा।विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा के साथ मुलाकात के दौरान जैफरोवा ने उन्हें यूक्रेन की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूक्रेनी मंत्री ने यह भी प्रस्ताव दिया कि यूक्रेन में बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण भारतीय कंपनियों के लिए एक अवसर हो सकता है।वर्मा ने बताया कि भारत ने यूक्रेन को दवाएं, चिकित्सा उपकरण प्रदान किए हैं और भविष्य में स्कूल बसें तथा अन्य सामगग्री प्रदान करेगा।

दोनों पक्ष परस्पर सुविधाजनक तारीख पर कीव में विदेश कार्यालय परामर्श के अगले दौर के आयोजन पर सहमत हुए।सूत्रों ने कहा कि वर्मा के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान जैफरोवा ने आर्थिक, रक्षा, मानवीय सहायता के साथ-साथ आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

लेखी के साथ यूक्रेन के मंत्री की बैठक के दौरान, इस बात पर सहमति बनी कि दोनों देशों के बीच अगला अंतर-सरकारी आयोग पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर भारत में आयोजित किया जाएगा।

 

Tags: Volodymyr Zelensky , Narendra Modi , Emine Dzhaparova , Ukraine , Ukraine News , Ukraine Russia , Ukraine Russia News , Ukraine Humanitarian Aid , Ukraine India , Ukraine India Relation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD