Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मौके का फायदा उठाना था और सही जगह पर बल्ला चलाना था : पूरन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Nicholas Pooran, Royal Challengers Bangalore, Lucknow Super Giants
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 11 Apr 2023

Last updated on: Apr 11, 2023, 00:00 IST

उतार चढ़ाव और नाटकीय घटनाक्रमों से भरपूर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर एक विकेट से आखिरी गेंद पर रोमांचक विजय प्राप्त कर ली। बेंगलुरु ने लखनऊ को चार ओवरों में 23 रन के स्कोर पर तीन झटके दे दिए थे लेकिन मार्कस स्टॉयनिस की 30 गेंदों में 65 रनों की पारी ने उन्हें एक मंच प्रदान कर दिया। 

जिसके बाद पूरन के 20 गेंदों में 62 रन और आयुष की 24 गेंदों में 30 रनों की पारी उन्हें जीत की दहलीज पर ले गई।हालांकि मैच का परिणाम अंतिम गेंद डाले जाने से पहले नहीं आया था। आयुष 19वें ओवर में आउट हो गए और अंतिम ओवर में मार्क वुड और जयदेव उनादकट भी पवेलियन लौट गए जोकि लखनऊ को पांच रनों की जीत की दरकार और तीन विकेट शेष रहने की स्थिति में शुरू हुआ था।

अंतिम गेंद पर जीत के लिए एक रन की दरकार और एक और नाटकीय घटनाक्रम घटित हुआ। हर्षल पटेल रवि बिश्नोई को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करने में असफल रहे और पहले प्रयास में विफल होने के बाद काफी दूर चले गए। उन्होंने वापस विकेट पर डायरेक्ट हिट किया लेकिन अंपायर अनिल चौधरी ने इसे नॉट आउट करार दिया।

प्लेयर ऑफ द मैच बने निकोलस पूरन ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, "मैं अवसर को भुनाना चाहता था।"पूरन ने अपनी 20 गेंदों में 62 रनों की पारी से मैच का पासा पूरी तरह से पलट ही दिया था। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल इतिहास का संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया। 

आयुष के साथ मिलकर उन्होंने स्कोर बोर्ड पर 34 गेंदों में 85 रन जोड़े। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पाने पर पूरन ने इस जीत की आधारशिला रखने का श्रेय कप्तान केएल राहुल और स्टॉयनिस की साझेदारी को दिया।पूरन ने कहा, स्टॉयनिस ने वाकई बहुत अच्छी पारी खेली। 

हमें ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हम प्रति ओवर 15 रन भी चेज कर सकते हैं। हम जानते थे कि गेम के बैक एंड में परिस्थितियां अधिक आसान हो जाएंगी। विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थी, बस जरूरत अपनी रणनीति को सही ढंग से अमली जामा पहनाने की थी। आज की शाम मेरे लिए बहुत अच्छी रही। 

मैं अपने खेल पर लगातार मेहनत करता रहा हूं और यह वैसा कुछ है जिसे मैं हासिल करना चाहता था। पिछले कुछ वर्ष मेरे लिए हताशपूर्ण रहे हैं, टीम के लिए जीत हासिल करने में लगातार विफल हो रहा था। हालांकि आज नतीजा मेरे पक्ष में रहा। मैं अपनी टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं और मैं इसके लिए काफी मेहनत भी कर रहा हूं।आरसीबी पर जीत के बाद एलएसजी की यह लगातार दूसरी जीत है। एलएसजी का अगला मुकाबला 15 अप्रैल को पंजाब किंग्स से होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Nicholas Pooran , Royal Challengers Bangalore , Lucknow Super Giants

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD