Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2023: धीमी ओवर गति के लिए आरसीबी के कप्तान डु प्लेसिस पर 12 लाख का जुर्माना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, RCB, Du Plessis, Royal Challengers Bangalore, Du Plessis Fine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 11 Apr 2023

Last updated on: Apr 11, 2023, 00:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डू प्लेसिस पर सोमवार की रात एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी को पहले ही धीमी ओवर गति के लिए ऑन-फील्ड पेनाल्टी दी गई थी।

वे कटऑफ समय से पहले 20वां ओवर शुरू करने में विफल रहे।आईपीएल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि, सोमवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।

इसमें कहा गया है, चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन का पहला अपराध है, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।इस बीच, लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज अवेश खान को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है।

11वें नंबर के बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए आवेश को खेल की आखिरी गेंद पर विजयी रन पूरा करने के बाद अपना हेलमेट जमीन पर फेंकते देखा गया।दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध 2.2 को स्वीकार किया और सजा को स्वीकार किया। 

आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 के रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , RCB , Du Plessis , Royal Challengers Bangalore , Du Plessis Fine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD