Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

रिंकू सिंह की आतिशी पारी से जीता कोलकाता, गुजरात को मिली पहली पराजय

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Rinku Singh, Gujarat Titans and Kolkata Knight Riders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 09 Apr 2023

Last updated on: Apr 09, 2023, 00:00 IST

कमाल, बेमिसाल और लाजवाब..शब्द कम पड़ रहे हैं रिंकू सिंह की आतिशी बल्लेबाजी के लिए। रिंकू ने पारी के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के ठोकते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को तीन विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। 

रिंकू सिंह ने मात्र 21 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन की मैच विजयी पारी खेली और गुजरात के हाथों से शर्तिया जीत छीन ली। क्रिकेट में क्या कुछ नहीं हो सकता है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है आज यह फिर से सबित हो चुका है। रिंकू सिंह की यह पारी सालों साल याद रखी जाएगी। 

राशिद ने एक तरफ जहां हैट्रिक लेकर मैच को कोलकाता से काफी दूर लेकर चले गए थे, वहीं रिंकू ने अंतिम ओवर में ऐसा प्रहार किया जिसकी गूंज काफी सालों तक याद रहेगी।कोलकाता को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी। यह ओवर डालने की जिम्मेदारी यश दयाल को सौंपी गयी।

उनकी पहली गेंद पर एक रन बना और स्ट्राइक पर रिंकू आ गए। उन्होंने अगली गेंद पर छक्का मारा और यह सिलसिला आखिरी गेंद तक चलता रहा। रिंकू ने जैसे ही अंतिम गेंद पर छक्का मारा टीम के सभी साथियों ने डग आउट से भागकर उन्हें गले लगा लिया।गुजरात ने फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों साई सुदर्शन (53) और विजय शंकर (नाबाद 63) के शानदार अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन रिंकू की हैरतअंगेज बल्लेबाजी से कोलकाता ने सात विकेट पर 207 रन बनाकर तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल की और चार अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। 

गुजरात को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा और वह चौथे स्थान पर है।वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 83 रन बनाकर कोलकाता की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।करामाती लेग स्पिनर और कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने शानदार हैट्रिक से गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के लिए जीत की उम्मीद जगा दी थी । 

राशिद ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर आंद्रे रसेल, दूसरी गेंद पर सुनील नारायण और तीसरी गेंद पर पिछले मैच के हीरो शार्दुल ठाकुर को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। लेकिन राशिद की घातक गेंदबाजी पर रिंकू का कहर भारी पड़ गया।इससे पहले कोलकाता की गेंदबाजी उनके पिछले मैच के मुकाबले इस मैच में कमजोर साबित हुई। 

विजय शंकर ने आतिशी अंदाज में खेलते हुए मात्र 24 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन ठोके। इनमें से तीन छक्के तो शार्दुल ठाकुर के पारी के आखिरी ओवर में आये। शंकर ने 19वें ओवर में लौकी फग्र्युसन की गेंदों पर दो छक्के उड़ाते हुए 25 रन बटोरे। 

शंकर की आतिशी बल्लेबाजी के कारण ही गुजरात की टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर पायी।सुदर्शन ने 38 गेंदों पर 53 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए। शुभमन गिल ने 31 गेंदों पर 39 रन में पांच चौके लगाए। रिद्धिमान साहा ने 17 गेंदों पर 17 और अभिनव मनोहर ने आठ गेंदों पर 14 रन बनाये। कोलकाता के गेंदबाजों ने 10 वाइड सहित 16 अतिरिक्त रन दिए।

कोलकाता की तरफ से सुनील नारायण ने 33 रन पर तीन विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Rinku Singh , Gujarat Titans and Kolkata Knight Riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD