Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

सुयश शर्मा का आत्मविश्वास सराहनीय है : पार्थिव पटेल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Suyash Sharma, Parthiv Patel, Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bangalore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 07 Apr 2023

Last updated on: Apr 07, 2023, 00:00 IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल 19 वर्षीय स्पिनर सुयश शर्मा की गेंदबाजी से बहुत प्रभावित नजर आये जिन्होंने ईडन गार्डन्स में अपने पदार्पण आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। कोलकाता ने बेंगलुरु से यह मैच 81 रन से जीता।

केकेआर ने पहले खेलते हुए 204 रन बनाये। आरसीबी ने अच्छी शुरूआत की लेकिन कोलकाता ने जैसे ही अपने स्पिनरों को आक्रमण पर लगाया बेंगलुरु की पारी पर ब्रेक लग गया। सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा की स्पिन तिकड़ी ने कुल नौ विकेट लेकर बेंगलुरु को 123 रन पर समेट दिया। 

सुयश ने अपना पदार्पण किया और तीन विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ पार्थिव पटेल ने कहा, "उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा। हमने उन्हें दिल्ली के लिए अंडर-25 में गेंदबाजी करते देखा है। कप्तान नीतीश राणा ने कहा कि वह अलग किस्म के लेग स्पिनर हैं। 

वह ज्यादातर गुगली डालते हैं लेकिन उनके पास गति भी है। हम उनका आत्मविश्वास देख सकते हैं जब वह कप्तान के साथ डीआरएस मांग रहे थे। उनका 70 हजार लोगों के सामने परफॉर्म करना सराहनीय है।"विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने अच्छी शुरूआत की लेकिन दोनों लगातार ओवरों में बोल्ड हो गए। 

कोहली को सुनील नारायण और फाफ को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया। जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ सुरेश रैना ने चक्रवर्ती के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा, "उन्होंने काफी सटीकता से गेंदबाजी की और उनकी गेंद में गति भी थी। उनकी वापसी से पहले उन्हें कंधे और घुटने की चोट थी लेकिन उन्होंने शानदार फिटनेस दिखाई जिस तरह उन्होंने अपनी गेंद पर पीछे दौड़कर कैच लपका। 

जब आप चोट से उबरकर लौटते हैं और टूर्नामेंट की शुरूआत में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यह आपके आत्मविश्वास को बदलता है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Suyash Sharma , Parthiv Patel , Kolkata Knight Riders , Royal Challengers Bangalore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD