Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शार्दुल ठाकुर से ऐसी आतिशी पारी की किसी को उम्मीद नहीं थी : इरफान पठान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Irfan Pathan, Shardul Thakur, Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bangalore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 07 Apr 2023

Last updated on: Apr 07, 2023, 00:00 IST

भारतीय आलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने जबरदस्त हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स को उसके पुराने आईपीएल प्रतिद्वंद्वी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आसान जीत दिला दी। शार्दुल ने गुरूवार रात मात्र 29 गेंदों में 68 रन की जबरदस्त पारी खेलकर कोलकाता को 20 ओवर में सात विकेट पर 204 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 

शार्दुल ने अपनी तूफानी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने रिकू सिंह के साथ बड़ी साझेदारी कर कोलकाता को नाजुक स्थिति से उबारा। पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने शार्दुल की पारी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि शार्दुल से ऐसी पारी की किसी को उम्मीद नहीं थी। 

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए इरफान ने कहा, "शार्दुल ने मुश्किल परिस्थितियों में जो पारी खेली वह सराहनीय थी। वह जब मैदान में उतरे तब आधी केकेआर टीम डग आउट में जा चुकी थी लेकिन अपने जवाबी हमले से उन्होंने मैच का रुख बदल दिया। आप ऐसी पारी की उम्मीद आंद्रे रसेल, नीतीश राणा और मनदीप सिंह से कर सकते हैं। 

लेकिन शार्दुल ने जो कहर बरपाया वह अद्भुत था। आप शार्दुल से 30-35 रनों की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन ऐसी पारी किसी की भी उम्मीदों से परे है।"शार्दुल को केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया था और उन्होंने खुद को टीम में शामिल करने को सही साबित किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Irfan Pathan , Shardul Thakur , Kolkata Knight Riders , Royal Challengers Bangalore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD