Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

भारत नियमानुसार हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए जापान के दृष्टिकोण को साझा करता है : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2023

Last updated on: Apr 06, 2023, 00:00 IST

जापान के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के रक्षा उप-मंत्री ओका मसामी ने 06 अप्रैल को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस बैठक के दौरान, ओका ने रक्षा मंत्री को 7वें रक्षा नीति संवाद के दौरान हुई चर्चाओं के बारे में जानकारी दी, जिसकी सह-अध्यक्षता उन्होंने 05 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने के साथ की थी। 

ओका मसामी ने रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए जापान की उत्सुकता को दोहराया। इस अवसर पर, राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित तथा नियमों के अनुसार हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए जापान के ²ष्टिकोण को साझा करता है। 

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय सहयोग के दायरे को और विस्तार देना जारी रखना चाहिए। इस बैठक में, ओका मसामी के साथ भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी भी उपस्थित थे, उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में रक्षा मंत्री के सशक्त तथा सकारात्मक नेतृत्व द्वारा दिए गए प्रोत्साहन के लिए राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया। 

इस अवसर पर रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने भी उपस्थित थे। इससे पहले बुधवार को भारत-जापान रक्षा नीति वार्ता की 7वीं बैठक भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और जापान के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के रक्षा उप मंत्री ओका मसामी की सह-अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

5 अप्रैल को नई दिल्ली में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों पक्षों ने रक्षा, अंतरिक्ष और साइबर तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर सहमती जताई। दोनों देशों ने सैनिक अभ्यास और सेवा-सहित मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर बात की। बैठक के दौरान संयुक्त सैनिक अभ्यास और प्रबंध, क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों और रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी में सहयोग सहित पर विस्तृत मुद्दों पर भी चर्चा की गई थी। 

गौरतलब है कि जापानी उप मंत्री ने हाल ही में जारी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति और राष्ट्रीय रक्षा रणनीति के नीति संबंधी अपडेट भी प्रस्तुत किए। दोनों देशों ने रक्षा वार्ता और अभ्यासों के माध्यम से सेवाओं के बीच बढ़ते सहयोग की सराहना की। उन्होंने जापान में इस साल जनवरी में भारतीय वायु सेना और जापानी वायु आत्मरक्षा बल के बीच औपचारिक लड़ाकू अभ्यास 'वीर गार्जियन' के आयोजन का स्वागत किया।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD