Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister, Punjab and Haryana High Court, Punjab Drug Report, Drug Report Punjab, Bhagwant Mann Drug Report
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Apr 2023

Last updated on: Apr 04, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार जल्द ही नशीली दवाओं के कारोबार से संबंधित रिपोर्ट में नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी और नशे के जरिए युवाओं को बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले अकाली-भाजपा और कांग्रेस के शासन काल में फला-फूला नशों का कारोबार राज्य की आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर चुका है। उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों के संपन्न नेताओं ने नौकरशाहों और नशा तस्करों की मिलीभगत से अवैध रूप से पैसा बनाने के लिए इस अवैध व्यापार को संरक्षण दिया था। 

मान ने कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच रिपोर्ट लंबे समय से अधर में लटकी हुई थी, क्योंकि पिछली सरकार में से कोई भी उन ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गंभीर नहीं थी, जिन्होंने पंजाब के भविष्य को बर्बाद कर दिया था। 

मान ने कहा कि जब उन्हें हाईकोर्ट से रिपोर्ट मिल गई है, तो राज्य और उसके युवाओं के प्रति शत्रुतापूर्ण ताकतों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंजाबियों को भरोसा दिलाया कि नशे की गिरफ्त में आए अनगिनत नौजवानों के खून से रंगे हाथ वालों के खिलाफ मिसाली कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि ये रिपोर्ट पांच साल से लंबित थी और पिछली कांग्रेस सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करने के बाद 15 फरवरी को हाईकोर्ट में सहमति दे दी थी। मान ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत सभी सीलबंद रिपोर्टो को सार्वजनिक डोमेन में लाने के लिए अपनी सहमति दी थी जो पुलिस अधिकारियों और मादक पदार्थो के तस्करों के बीच सांठगांठ स्थापित करती हैं। 

ये रिपोर्ट एक विशेष जांच दल द्वारा प्रस्तुत की गई थी, जिसने मामले की गहराई से जांच की। इस कार्रवाई से लंबे समय से इस धंधे में लिप्त अधिकारियों-राजनेताओं और नशा तस्करों के मजबूत गठजोड़ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त हुआ।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister , Punjab and Haryana High Court , Punjab Drug Report , Drug Report Punjab , Bhagwant Mann Drug Report

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD