Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

2026 में 'ब्रह्मास्त्र 2', 2027 में 'ब्रह्मास्त्र 3' होगी रिलीज, अयान मुखर्जी ने की घोषणा

Bollywood, Ayan Mukerji, Brahmastra 2, Brahmastra 3, Brahmastra, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Amitabh Bachchan, Brahmastra 2 Release Date, Brahmastra 2 Cast, Brahmastra 2 Movie Release Date, Brahmastra 2 Movie Cast, Brahmastra 3 Release Date, Brahmastra 3 Cast, Brahmastra 3 Movie Release Date, Brahmastra 3 Movie Cast, Astraverse, Ayan Mukerji Astraverse, Brahmastra Explanation, Brahmastra Review
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Apr 2023

Last updated on: Apr 04, 2023, 00:00 IST

'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा' के बॉक्स-ऑफिस पर सफल होने के बाद, फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ने अब 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 3' की टाइमलाइन की घोषणा की है, जो क्रमश: 2026 और 2027 में रिलीज होने वाली है। अयान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ यह घोषणा की। 

उन्होंने लिखा: 'ब्रह्मास्त्र: अस्त्रावर्स' पर बात करने का समय आ गया है। पार्ट वन पर मिले लोगों के प्यार के बाद मैं पार्ट टू और थ्री को बनाने पर फोकस कर रहा हूं, जो कि मैं जानता हूं कि पार्ट वन से ज्यादा बड़ा और महात्वाकांक्षी होगा। हमने तय किया है कि दोनों सीक्वल की शूटिंग एक साथ होगी, लेकिन उन्हें अलग-अलग समय पर रिलीज किया जाएगा। 

उन्होंने शेयर किया कि दूसरी और तीसरी इंस्टॉलमेंट एक साथ बनेगी। उन्होंने कहा, तय किया है कि हम दोनों फिल्में एक साथ बनाने जा रहे हैं। उन्होंने ज्यादा कुछ बताए बिना, कहा: यूनिवर्स ने मुझे हाल ही में एक बहुत ही खास फिल्म में कदम रखने और निर्देशन करने का एक बहुत ही खास अवसर दिया है! फिल्म क्या है.. उस पर सही समय आने पर बताएंगे। 

यह अवसर जो मुझे चुनौती देता है और मुझे बहुत उत्साहित करता है.. जहां मैं सीखूंगा, प्रेरित होऊंगा और आगे बढ़ूंगा! इसलिए, मैंने इसे लेने का फैसला किया है। इस यूनिवर्स में सभी सकारात्मक ऊर्जाओं के लिए आगे बढ़ना ताकि मैं अपना बेस्ट दे सकूं और उस एक चीज में योगदान कर सकूं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है- भारतीय सिनेमा! स्टार स्टूडियोज धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और अयान मुखर्जी द्वारा निर्मित, ब्रह्मास्त्र के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए और दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया।

 

Tags: Bollywood , Ayan Mukerji , Brahmastra 2 , Brahmastra 3 , Brahmastra , Ranbir Kapoor , Alia Bhatt , Amitabh Bachchan , Brahmastra 2 Release Date , Brahmastra 2 Cast , Brahmastra 2 Movie Release Date , Brahmastra 2 Movie Cast , Brahmastra 3 Release Date , Brahmastra 3 Cast , Brahmastra 3 Movie Release Date , Brahmastra 3 Movie Cast , Astraverse , Ayan Mukerji Astraverse , Brahmastra Explanation , Brahmastra Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD