Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मुख्यमंत्री सुखविन्दर सुक्खू देश के 100 प्रभावशाली भारतीयों में शामिल

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Apr 2023

Last updated on: Apr 03, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सुक्खू ने देश के राजनैतिक क्षेत्र में एक उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। एक प्रतिष्ठित कम्पनी द्वारा किए गए सर्वेक्षण में उन्हें भारत के शीर्ष 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 79वां स्थान प्राप्त हुआ है। प्रभावशाली एवं कुशल नेतृत्व, लोगों से जुड़ने की क्षमता, राज्य के विकास के प्रति समर्पण और हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं के परिणामस्वरूप उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।

साधारण पृष्ठभूमि और प्रगतिशील दृष्टिकोण से जनता के बीच उनकी लोकप्रियता में वृद्धि हुई है। हरित ऊर्जा, ई-वाहन, पर्यटन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उनकी अद्वितीय पहल की समाज के प्रत्येक वर्ग ने सराहना की है। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पुरानी पैंशन योजना की पुनः बहाली की है, जो वायदों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने और राजस्व सृजन पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त प्रदेश का कार्यभार सम्भालने के उपरांत उन्होंने नशे के अवैध व्यापारियों, खनन माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।उनका आम आदमी से घुलना-मिलना, जन समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहना लोगों के दिल जीत रहा है। प्रातः भ्रमण के दौरान लोगों से जुड़ाव व वीवीआईपी संस्कृति से इतर अल्टो कार में यात्रा जैसे कदमों से उनके साधारण व्यक्तित्व में और निखार आया है। 

आम आदमी की परेशानियों से भली-भांति परिचित मुख्यमंत्री ने कमज़ोर वर्गाे की स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकं।विश्व स्तरीय अधोसंरचना के विकास का उनका दृष्टिकोण हिमाचल की आर्थिकी में सुधार लाने में दूरगामी सिद्ध होगा। समाज के वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता एक लोकप्रिय नेता के रूप में लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही है।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD