Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

किसानों को फ़सलों के हुए नुकसान का मुआवज़ा देने के लिए एक्शन में पंजाब की मान सरकार

जालंधर के विधायक इंदरजीत कौर गिरदावरी में तेजी लाने के लिए गांवों में जा कर मिल रहे हैं किसानों से

Inderjit Kaur Mann, Nakodar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 03 Apr 2023

Last updated on: Apr 03, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के विधायक पीड़ित किसानों से मिलने के लिए जालंधर जिले के गांवों का दौरा कर रहे हैं और दोआबा में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अधिकारियों द्वारा की जा रही विशेष गिरदावरी का निरीक्षण कर रहे हैं। सभी विधायक मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार किसानों की शिकायतें सुन रहे हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट दाखिल करना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि बैसाखी के त्योहार तक किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

इसी कड़ी में सोमवार को नकोदर से आप विधायक इंदरजीत कौर ने अपने विधानसभा क्षेत्र नूरमहल ब्लाक के गांवों का दौरा कर किसानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि मान सरकार उनके नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों और धनी जमींदारों से संकट की इस घड़ी में छोटे किसानों की मदद करने की भी अपील की, क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को 70 प्रतिशत से अधिक नष्ट कर दिया है। 

आप विधायक अब तक 25 से अधिक गांवों के किसानों से मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में गिरदावरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बाकी गांवों के किसानों से भी मिलती रहेंगी।गौरतलब है कि एक दिन पहले आप विधायक बलकार सिंह ने करतारपुर के नौगजा गांव के किसानों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया था। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने जल्द से जल्द गिरदावरी करने और किसानों को 15,000 प्रति एकड़ मुआवजा देने के लिए सरकारी मशीनरी लगा दी है।

आप सरकार द्वारा दी जा रही राशि पिछली सरकारों द्वारा किसानों को बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए दिए जाने वाले मुआवजे से कहीं अधिक है। उन्होंने किसान हितैषी इस कदम के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार भी जताया।

 

Tags: Inderjit Kaur Mann , Nakodar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD