Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का वीरवार को 33वां दिन

एक तरफ सरकारों द्वारा किसानों को लूटा जा रहा है तो वहीं मौसम की मार भी किसानों को ही पड़ रही है: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महेंद्रगढ़ , 30 Mar 2023

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 33वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो नेता ने जिला महेंद्रगढ़ जिला के गांव सेका में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान दोहरी मार का दंश झेलने को मजबूर है। 

बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की उपज बर्बाद हो गई है जिससे इन किसानों पर कर्जा और बढ़ गया है। राजस्थान बार्डर के लगते मेवात से लेकर सिरसा तक पानी की कमी से चलते किसान सरसों खेती पर निर्भर करते हैं। आज की तारीख में सरसों का सरकारी भाव 5450 रूपए प्रति क्विंटल है। 

सरकार किसानों की फसल सरकारी रेट पर नहीं खरीदती है जिस कारण से किसानों को अपनी फसल 800 से 1000 रूपए प्रति क्विंटल सस्ती बेचनी पड़ रही है। खाद, बीज, कीड़े मार दवाइयां और डीजल महंगा कर दिया। एक तरफ सरकारों द्वारा किसानों को लूटा जा रहा है तो वहीं मौसम की मार भी किसानों को ही पड़ रही है। 

इस दौरान किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिला और अपनी बर्बाद हुई फसल के बारे में बताया। इस पर अभय चौटाला ने कहा कि आज देश और प्रदेश का हर किसान पछता रहा है क्योंकि इन किसानों ने देश और प्रदेश में इसलिए भाजपा को वोट दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने पर किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया था मगर स्थिति इसके विपरीत है। 

आज किसानों की आय तो दोगुणी नहीं हुई मगर उन पर कर्जा कई गुणा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जुमलेबाजी में माहिर हैं मगर अब देश और प्रदेश के लोग सजग हो गए हैं और आने वाले चुनावों में भाजपा और इनसे जुड़े राजनीतिक दलों के लोगों को खमियाजा भुगतना होगा। 

उन्होंने दोहराया कि इनेलो अपनी परिवर्तन पदयात्रा के तहत देश और प्रदेश में एक नया अध्याय लिखेगी और इसमें हर वर्ग की भागीदारी अहम होगी। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 50 फीसदी नए युवाओं को टिकट देगी ताकि एक नई सोच के साथ प्रदेश को नई दिशा दी जा सके। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है और आने वाले समय में निश्चित रूप से इनेलो की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा यात्रा के प्रति दिखाए जा रहे लगाव से आज इनेलो के हर कार्यक्रम में भारी उत्साह है, उन्हें भी इस बात का आभास हो गया है कि जिस मकसद को लेकर वे हरियाणा भर में अपनी पदयात्रा लेकर चल रहे हैं तो लोग भी उनका दिल से साथ दे रहे हैं और यही हौसला ही प्रदेश में बदलाव की एक नई इबारत लिखेगा। 

हरियाणा में विकल्प के रूप में एकमात्र पार्टी इनेलो ही है, इसलिए सभी आने वाले चुनावों में इनेलो का साथ दें।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD