Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तीसरा टी20 : वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से दी मात, सीरीज 2-1 से जीती

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Third T20, West Indies, South Africa, T20I Series, Alzarri Joseph
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहान्सबर्ग , 29 Mar 2023

Last updated on: Mar 29, 2023, 00:00 IST

अल्जारी जोसेफ की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को यहां वांडर्स स्टेडियम में निर्णायक तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में सात रन से हरा दिया। जोसेफ ने चार ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, शानदार आंकड़े को देखते हुए जोसेफ को 'मैन आफ द मैच' का खिताब दिया गया। 

वेस्टइंडीज ने पहली पारी खेलते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 221 रनों का लक्ष्य दिया। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहले विकेट के लिए मात्र 32 रन की साझेदारी हुई, जिसमें क्विंटन डीकॉक 21 रन बनाकर जोसेफ की गेंद पर कैच थमा बैठे। 

उनके बाद रिले रोसौव ने रिजा हेंड्रिक्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। रोसौव अपने अर्धशतक से चूक गए और 42 रन बनाकर गेंदबाज होल्डर के ओवर में चार्ल्स को कैच थमा बैठे। उनके बाद धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर क्रीज पर आए। 

लेकिन वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनके बाद हेंड्रिक्स भी जोसेफ की गेंद पर कैच थमा बैठे। हालांकि, उन्होंने इस दौरान शानदार पारी खेली और 83 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। गेंदबाज जोसेफ ने पांच विकेट झटके, जिसमें हेनरिक क्लासेन और वायने पार्नेल का विकेट शामिल है। 

वहीं, कप्तान एडन मार्करम 35 रन बनाकर नाबाद रहे। शुरूआती दौर में ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका यह मैच आराम से जीत लेगी, लेकिन विंडीज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अफ्रीका को 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 213 रन पर रोक दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Third T20 , West Indies , South Africa , T20I Series , Alzarri Joseph

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD