Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अर्जेंटीना की विश्व जीत को अभी तक आत्मसात नहीं कर पाया हूं: लियोनल मैसी

Sports News, Football, Football Player, Lionel Messi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसुनसियन , 28 Mar 2023

Last updated on: Mar 28, 2023, 00:00 IST

सुपरस्टार लियोनल मैसी ने कहा है कि वह अभी तक अर्जेंटीना की कतर में विश्व कप जीत को आत्मसात नहीं कर पाए हैं। शिन्हुआ के अनुसार अर्जेंटीना के कप्तान ने पराग्वे की राजधानी एसुनसियन में एक समारोह के दौरान यह टिप्पणी की। समारोह में अर्जेंटीना की तीसरी विश्व कप जीत के हीरो अर्जेंटीना के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को पदक और ट्रॉफियां भेंट की गयीं। 

मैसी ने कहा, "विश्व चैंपियन होने के नाते हमें जो भी मान्यता मिल रही है लेकिन मैं यह अभी भी आत्मसात नहीं कर पाया हूं कि हमने क्या हासिल किया है।"35 वर्षीय मैसी ने फाइनल में फ्रांस के खिलाफ दो गोल किये और उन्हें टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए गोल्डन बॉल अवार्ड मिला। 

उन्होंने दोहराया कि वह अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलना जारी रखना चाहते हैं। पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार ने कहा, "मैंने फुटबॉल में लगभग सब कुछ हासिल किया है। अब मुझे उन चीजों का आनंद लेना है जो मैंने छोड़ा है।"यह समारोह अर्जेंटीना की पनामा के खिलाफ मैत्री मैच में 2-0 की जीत के चार दिन बाद हुआ। 

यह दिसंबर में विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना का पहला मैच था। अर्जेंटीना को एक और मैत्री मैच मंगलवार को सेंटियागो डेल एस्ट्रो में कुराकाओ के खिलाफ खेलना है।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Lionel Messi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD