Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फ्रांस ने आयरलैंड को हराया जबकि हॉलैंड को जिब्राल्टर पर मिली जीत

Sports News, Football, Football Player, Benjamin Pavard, France, Ireland, Euro Qualifiers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्लिन , 28 Mar 2023

Last updated on: Mar 28, 2023, 00:00 IST

बेंजामिन पवार्ड के गोल से फ्रांस ने आयरलैंड को डबलिन में यूरो क्वालीफायर्स 2024 के ग्रुप बी मुकाबले में हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि हॉलैंड और हंगरी ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। शिन्हुआ ने खबर दी है कि पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद पवार्ड ने 50वें मिनट में आयरलैंड के क्षेत्र के बाहर जोश कुलेन के पास को संभाला और बेहतरीन स्ट्राइक से महत्वपूर्ण गोल दाग दिया। 

हॉलैंड ने शुक्रवार को फ्ऱांस से हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे जिब्राल्टर को 3-0 से हरा दिया। मेम्फिस डेपॉय ने 23वें मिनट में हैडर से पहला गोल दागा। नाथन एके ने दूसरा हाफ शुरू होने के चार मिनट बाद दूसरा गोल किया और 83वें मिनट में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागा। 

एस्टोनिया ने लिंज में ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप एफ में पहले हाफ में बढ़त बनायी जबकि फ्लोरियन कैंज ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल करते हुए टीम को बराबरी दिला दी। माइकल ग्रेगोरिस्च ने ऑस्ट्रिया के लिए दूसरे हाफ में विजयी गोल दागा। स्वीडन ने घरेलू मैच में अजरबैजान को 5-0 से हरा दिया। 

मोल्दोवा ने ग्रुप ई में चेक गणराज्य के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेला जबकि पोलैंड ने घरेलू मैच में अल्बानिया को 1-0 से हरा दिया। मेजबान हंगरी ने बुल्गारिया को 3-0 से हराकर ग्रुप जी में अपना अभियान शानदार अंदाज में शुरू किया। हंगरी ने अपने पिछले आठ क्वालीफायर मैचों में से सात जीत लिए हैं। पोडगोरिका में ग्रुप जी में सर्बिया ने जुवेंटस फॉरवर्ड दुसान वलाहोविच के अंतिम समय में दागे गए दो गोलों से मेजबान मोंटेनेग्रो पर जीत हासिल की।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Benjamin Pavard , France , Ireland , Euro Qualifiers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD