Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सलमान खान को धमकी भरा मेल भेजने वाला मुंबई पुलिस की हिरासत में

Crime News India, Crime News, Jodhpur, Rajasthan, Crime News Rajasthan, Bollywood, Salman Khan, Dhankad Ram Vishnoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 27 Mar 2023

Last updated on: Mar 27, 2023, 00:00 IST

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में राजस्थान के जोधपुर से 21 वर्षीय एक युवक को हिरासत में लिया है। शख्स की पहचान धाकड़ राम विश्नोई के रूप में हुई है। आरोपियों ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी धमकी दी थी, इसी मामले की जांच में जुटी पंजाब की एक पुलिस टीम भी जोधपुर में थी। 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुंबई पुलिस ने टेक्निकल असिस्टेंट्स के माध्यम से धाकड़ को ट्रैक किया। उन्होंने इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस से उसका ठिकाना ढूंढ निकाला, जो जोधपुर जिले के लूनी गांव में था। फिल्म एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले ईमेल भेजने के आरोप में बांद्रा सर्किल मुंबई सिटी पुलिस स्टेशन द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

इस संबंध में एएसआई बजरंग जगताप के नेतृत्व में रविवार को मुंबई से एक टीम जोधपुर आई। डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया कि जोधपुर कमिश्नर रविदत्त गौड़ के निर्देश पर एडीसीपी बोरानाडा जयप्रकाश अटल की देखरेख में लूनी थाने (जोधपुर) से सहायता उपलब्ध करायी गयी। 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के सिंगर सिद्दू मूसेवाला के पिता को हाल ही में जोधपुर के आरोपी धाकड़ राम विश्नोई ने धमकी दी थी। पंजाब के मनसा जिले के सदर थाने की एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने शुक्रवार 24 मार्च को जोधपुर आई थी। लूनी एसएचओ ईश्वर चंद्र पारीक की टीम ने आरोपी धाकड़ राम विश्नोई को हिरासत में लिया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया। 

आरोपी पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत भी गिरफ्तार हो चुका है। 12 सितंबर 2022 को थाना सरदारपुरा की टीम ने धाकड़ राम को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धाकड़ ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बराड़ के नाम से ईमेल भेजा था।

 गैंगस्टर बिश्नोई ने एक साक्षात्कार में कहा कि उसका मकसद सलमान खान को खत्म करना है, इसके बाद उसने धमकी भरा पत्र मेल किया। उसने कहा कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित एक लुप्तप्राय प्रजाति काला हिरन को कथित रूप से मारने के लिए खान द्वारा बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने के बाद मामला समाप्त हो जाएगा।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Jodhpur , Rajasthan , Crime News Rajasthan , Bollywood , Salman Khan , Dhankad Ram Vishnoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD