Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सिलीगुड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये का सोना बरामद, तीन गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, Siliguri, West Bengal, Crime News West Bengal, Directorate of Revenue Intelligence, DRI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 27 Mar 2023

Last updated on: Mar 27, 2023, 00:00 IST

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देर रात की कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के प्रमुख शहर सिलीगुड़ी से तस्करी कर लाया गया 1.5 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया। मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान बैजू, मुरारीलाल सोनी और सोनपाल सैनी के रूप में हुई है। 

सोनी जहां राजस्थान के रहने वाले हैं, वहीं सैनी और बैजू मथुरा के रहने वाले हैं। डीआरआई के एक सूत्र ने दावा किया कि जब्त किए गए सोने के बिस्कुट का अनुमानित बाजार मूल्य 1.5 करोड़ रुपये है। डीआरआई के अधिकारियों को उनके सूत्रों से सूचना मिली थी कि तस्करी किए गए सोने के बिस्कुट की एक बड़ी खेप दुबई से सिलीगुड़ी लाई गई है और इसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाना है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर डीआरआई की टीम ने रविवार की रात सिलीगुड़ी के बाहरी इलाके में बागडोगरा हवाई अड्डे की ओर जाने वाले एक महत्वपूर्ण क्रॉसिंग से एक चार पहिया वाहन को रोका। सूत्रों ने कहा कि वाहन के भीतर एक विशेष और छिपे हुए कक्ष से, डीआरआई के लोगों ने 166 ग्राम वजन के सोने के 23 बिस्कुट बरामद किए। 

चौपहिया वाहन से यात्रा कर रहे तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई, लेकिन वे इतनी मात्रा में सोने को रखने के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सके और न ही वे अपने स्रोत के बारे में कुछ निश्चित कह सके। पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि उन्होंने सिलीगुड़ी के रहने वाले राजकुमार अग्रवाल से दुबई से तस्करी कर लाया सोना खरीदा था और उन्हें उत्तर प्रदेश के वृंदावन ले जाना था। 

पुलिस ने सोमवार सुबह अग्रवाल के आवास पर छापा मारा, हालांकि तब तक वह फरार हो चुका था।उसके आवास से 24.50 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी भी बरामद की गई। सोमवार को डीआरआई द्वारा गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों को सिलीगुड़ी की एक जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Siliguri , West Bengal , Crime News West Bengal , Directorate of Revenue Intelligence , DRI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD