Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन

बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवा कर पीडि़त किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार: अर्जुन सिंह चौटाला

Arjun Singh Chautala , Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 25 Mar 2023

Last updated on: Mar 25, 2023, 00:00 IST

इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी और इसके बाद फिर से प्रदेश में एक स्वर्णिम युग आएगा। यह युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कही। वे इस पदयात्रा के 28वें दिन रेवाड़ी जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

रेवाड़ी जिले के अनेक गांवों में कई सभाएं तो ऐसी थी जहां महिलाओं और युवाओं की भागीदारी अधिक थीं, ऐसे में इन सभाओं को इनेलो महिला नेत्री सुनैना चौटाला ने भी अपने विचार व्यक्त किए।अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि कल हरियाणा प्रदेश में हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की सरसों और गेहूं समेत सब्जियों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।भाजपा गठबंधन सरकार ने पहले ही किसानों को गर्त में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

किसान अपनी फसलों के उचित दामों, खराब फसल के मुआवजों को लेकर संघर्ष कर रहा है लेकिन प्रदेश की गूंगी बहरी भाजपा गठबंधन सरकार अन्नदाता की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवा कर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

यह परिवर्तन पदयात्रा सत्ता के लिए नहीं बल्कि चौ. देवीलाल के सपनों को साकार करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि चौ. देवी लाल ने जो कहा वो किया, उसी प्रकार इनेलो की सरकार आने पर जो बात चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कही वह पूरी करके दिखाई। 

ठीक वैसे ही आने वाले समय में इनेलो की सरकार बनने पर लोगों को विकास के लिए, किसानों को सुविधाओं के लिए, युवाओं को रोजगार के लिए, मजदूरों को काम के लिए, बुजुर्गों को सम्मान के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इनेलो ने अपने शासनकाल में हरियाणा में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के साथ साथ गांवों की गलियों और लिंक रोड को सडक़ों तक जोड़ा जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली मगर आज ये सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है। 

उन्होंने कहा कि गरीबों के पीले कार्ड काट दिए हैं और बुजुर्गों की पैंशन काट दी गई मगर इनेलो की सरकार आने पर बुजुर्गों को यह पैंशन राशि न केवल बढ़ाकर बल्कि बयाज समेत अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि  एक तरफ पेट्रोल-डीजल और कृषि संसाधनों के भाव दिनोंदिन बढ़ रहे हैं तो वहीं सरकार की गलत नीतियों के कारण खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। 

उन्होंने कहा कि नरमा-कपास की फसल खराब हो गई थी तो उसका मुआवजा भी अभी तक किसानों को नहीं मिला है और इस कारण किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़े हुए हैं।

 

Tags: Arjun Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD