Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sri Lanka, New Zealand, Sri Lanka Vs New Zealand, 1st ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आकलैंड , 25 Mar 2023

Last updated on: Mar 25, 2023, 00:00 IST

मध्यम तेज गेंदबाज हेनरी शिप्ले के पांच विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पहले वनडे में शनिवार को 198 रन से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। रनों के लिहाज से यह न्यूजीलैंड की श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। न्यूजीलैंड ने 49.3 ओवर में 274 रन बनाये। 

शिप्ले ने 31 रन पर पांच विकेट और डेरिल मिचेल (2-12) तथा ब्लेयर टिकनर (2-20) ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका को 19.5 ओवर में 76 रन पर समेट दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड विश्व कप सुपर लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।उसके 22 मैचों में 160 अंक हो गए हैं। 

यदि वह सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करता है तो वह पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया से आगे निकलकर नंबर एक बन जाएगा। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।फिन एलेन (51) ने अर्धशतक और निचले क्रम के बल्लेबाजों ग्लेन फिलिप्स (39) तथा रचिन रविंद्र (49) ने उपयोगी योगदान दिया। 

श्रीलंका की तरफ से चमिका करुणारत्ने ने 43 रन पर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 76 रन पर सिमट गयी। इस बड़ी हार से श्रीलंका की सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है। वह सुपर लीग तालिका में 77 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है जबकि सीरीज में दो मैच बाकी हैं। 

यदि श्रीलंका बचे हुए दोनों मैच जीत जाता है तो सीधे क्वालिफिकेशन के लिए उसे अन्य परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। सुपर लीग में शीर्ष आठ टीमों को विश्व कप में सीधे क्वालिफिकेशन मिलता है जो इस वर्ष भारत में होना है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sri Lanka , New Zealand , Sri Lanka Vs New Zealand , 1st ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD