Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऋषभ पंत हमारे लीडर हैं, टीम की दिल और आत्मा हैं: रिकी पोंटिंग

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rishabh Pant, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023, Ricky Ponting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयी दिल्ली , 24 Mar 2023

Last updated on: Mar 24, 2023, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र से एक सप्ताह पहले दिल्ली कैपिटल्स की तैयारी पर उसके नियमित कप्तान, बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत की अनुपस्थिति ने दबदबा बना रखा है। पंत 30 दिसंबर 2022 को एक कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद अपनी रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। 

दिल्ली के प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग का स्पष्ट रूप से कहना है कि यदि वह आयीपीएल में टीम के साथ नहीं भी होते हैं तो भी वह टीम की दिल और आत्मा रहेंगे। पोंटिंग ने शुक्रवार को एक इवेंट से इतर कहा, "मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला नहीं हूं लेकिन मैंने पिछले कुछ महीनों में ऋषभ से कुछ बार बात की है। 

मैं उन्हें अपना समय देना चाहता हूं क्योंकि वह इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें अपनी रिकवरी में लम्बा समय लगना है।"उन्होंने कहा, "हम उन्हें किसी तरह से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल रखना चाहते हैं। मैं चाहूंगा कि वह हर मैच में डग आउट में मेरे साथ बैठें लेकिन यदि यह संभव नहीं हो पाता है तो भी हम उन्हें टीम का हिस्सा बनाना चाहेंगे।"

पोंटिंग ने कहा कि उनकी योजना है कि पंत का जर्सी नंबर खिलाड़ियों की शर्ट्स या कैप्स पर रहे ताकि सत्र में उनकी उपस्थिति महसूस होती रहे। दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने कहा, "यह सब कुछ इस बारे में है कि हम उनके बारे में कितना सोचते हैं और उन्हें फिर इस समूह का हिस्सा बनाना चाहते हैं।"

पोंटिंग ने कहा, "प्रशंसकों के लिए हम उन्हें बताना चाहते हैं कि वह हमारा कितना अभिन्न हिस्सा हैं और इस सत्र में हम उन्हें कितना मिस करेंगे।"दिल्ली ने अभी पंत की जगह लेने वाले खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है। पोंटिंग ने कहा कि इस सन्दर्भ में फैसला 25 और 28 मार्च को ट्रायल मैचों के बाद लिया जाएगा। 

दिल्ली का पहला मैच एक अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा।पोंटिंग ने साथ ही कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुम्बई के लिए कीपिंग करने वाले सरफराज खान शुक्रवार को कैपिटल्स से जुड़ेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rishabh Pant , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023 , Ricky Ponting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD