Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

विश्व टीबी दिवस : लोग पंजाब के सरकारी अस्पतालों में टी. बी का मुफ़्त इलाज करवा सकते हैं

टी. बी. की बीमारी इलाज योग्य है ; जागरूकता और लोगों की भागीदारी के साथ पायी जा सकती है इस नामुराद बीमारी पर रोक : डॉ. बलबीर सिंह

TB Awareness, World TB Day, World Tuberculosis Day, Dr Ravinderpal Kaur, Dr Abhinav Trikha, Punjab Health and Family Welfare, National Health Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Mar 2023

Last updated on: Mar 24, 2023, 00:00 IST

पंजाब को स्वास्थ्य पक्ष से अग्रणी राज्य बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने पर अमल करते पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने विश्व तपेदिक (टी. बी.) दिवस के मौके पर पंजाब को 2025 के अंत तक टीबी मुक्त राज्य बनाने का संदेश दिया।

इस मौके पर अपने विचार सांझा करते हुये डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब भर में समय-समय पर कई जागरूकता गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चाहे टी. बी एक संक्रमण (छूत) की बीमारी है, परन्तु यदि समय पर इसका पता लग जाये और इलाज किया जाये तो यह पूरी तरह ठीक हो जाती है। 

उन्होंने कहा कि लोगों में यह बड़ा और आम भ्रम है कि टीबी मौत का कारण बनती है, परन्तु वास्तव में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और इलाज से बीमारी आगे फैलने से रुक जाती है।टीबी को ख़त्म करने के लिए सामूहिक कार्यवाही की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस साल टी. बी दिवस का विषय ‘येस वी केन एंड टीबी’, है जो टीबी को ख़त्म करने के लिए हमारे सामूहिक यत्नों को दर्शाता है। 

एक जन आंदोलन की ज़रूरत है, जिसमें सरकार के साथ-साथ आम लोगों का सहयोग ज़रूरी है।टी. बी के ख़ात्मे के लिए किये जा रहे यत्नों के बारे विस्तार के साथ बताते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब के आठ जिलों को केंद्र सरकार की तरफ से नये मामलों का लोड 20 प्रतिशत से अधिक घटाने के लिए ब्रोंज़ सर्टीफीकेशन’ के साथ सम्मानित किया गया है।डॉ. बलबीर सिंह ने आगे बताया कि राष्ट्रीय टीबी ख़ात्मा प्रोग्राम के अंतर्गत साल 2025 तक पंजाब में से टी. बी को जड़ से ख़त्म करने के लिए हर तरह के यत्न किये जा रहे हैं।

‘विश्व टीबी दिवस’ के मौके पर डायरैक्टर स्वास्थ्य पंजाब के दफ़्तर में एक जागरूकता प्रोग्राम भी करवाया गया, जिसमें सचिव स्वास्थ्य-कम-एम. डी. नेशनल हैल्थ मिशन डॉ. अभिनव त्रिखा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए और डॉ. अमरजीत कौर सीनियर क्षेत्रीय डायरैक्टर एच. एफ. डब्ल्यू चंडीगढ़ ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। 

समागम के दौरान बोलते हुये डॉ. त्रिखा ने इस बीमारी सम्बन्धी समाज में फैली दहशत को ख़त्म करने का न्योता दिया और सभी को टी. बी के मरीज़ के साथ किसी भी तरह का भेदभाव न करने का न्योता दिया।समागम के दौरान डॉ. रविन्दरपाल कौर डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) ने सभी को टी.बी के ख़ात्मे के लिए किसी भी स्तर पर योगदान डालने का प्रण लेने की अपील की। उन्होंने इस मौके पर करवाए गए क्विज़ और सलोगन लेखन मुकाबले के विजेताओं को इनाम भी वितरित किये।  

टीबी चैंपियन वरिन्दर कुमार, जो पहले ही टीबी से ठीक हो चुका है और अब टीबी के ख़ात्मे के लिए विभाग के साथ काम कर रहा है, ने अपने विचार सांझा किये कि कैसे उसने छह महीनों में सरकारी मुफ़्त इलाज के साथ टी. बी को हराया और वह अब पूरी तरह तंदुरुस्त है।मंत्री ने कम्युनिटी, सिवल सोसायटी संस्थाओं, स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और राज्य भागीदारों को ‘‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’’ के बैनर तले एकजुट होने और 2025 तक टीबी के ख़ात्मे के लिए आगे आने की अपील की।

 

Tags: TB Awareness , World TB Day , World Tuberculosis Day , Dr Ravinderpal Kaur , Dr Abhinav Trikha , Punjab Health and Family Welfare , National Health Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD