Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

एलपीयू द्वारा तीन दिवसीय 6वीं वुशू फेडरेशन कप चैंपियनशिप 2022-23 की मेजबानी

राजस्थान की टीम ओवरऑल चैंपियन घोषित

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal, Three Day 6th Wushu Federation Cup Championship 2022 23
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Mar 2023

तीन दिवसीय 6वीं वुशू फेडरेशन कप चैंपियनशिप 2022-23 आज मेजबान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में संपन्न हुई, जहां राजस्थान  की टीम को 68 अंकों के साथ  'ओवरऑल चैंपियन' घोषित किया गया| हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमें क्रमश: 51 और 50 अंकों के साथ  दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं |

'सांडा' और 'ताओलू' खेलों के लिए अलग-अलग प्रथम और द्वितीय  स्थान प्राप्त करने  वाली  टीमों  को ट्राफियां  भी  सौंपी  गईं। इस आयोजन में भारत के 28 राज्यों के लगभग 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से सभी का मूल्यांकन देश भर के प्रसिद्ध राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय  वुशु अधिकारियों द्वारा किया गया था। 

शानदार स्ट्राइकिंग, ग्रैपलिंग, थ्रोइंग और विशेष प्रदर्शन चैंपियनशिप का फोकस रहे । पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मि मित्तल ने विजेताओं  को  ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। चैंपियनशिप में सभी को संबोधित करते  हुए श्रीमती  मित्तल  ने  कहा: "इस तरह की प्रतियोगिताएं देश के विभिन्न हिस्सों के नागरिकों के बीच अनुकरणीय मित्रता और  सर्वश्रेष्ठ कौशल साझा करने को बढ़ावा देती हैं।" 

श्रीमती मित्तल ने आगामी एशियाई और विश्व वुशु चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस  कार्यक्रम  का  उद्घाटन दो दिन पहले  पंजाब सरकार के श्री एचएस बैराट ने किया था। पंजाब के वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष और  हॉकी  ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी (आईपीएस अधिकारी); सीईओ, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सोहेल अहमद; एलपीयू में सीनियर डीन स्टूडेंट वेलफेयर विंग डॉ सौरभ लखनपाल; और, पंजाब के महासचिव वुशु एसोसिएशन, परविंदर सिंह भी उनके साथ थे।

चैंपियनशिप  का आयोजन  वुशु  एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएआई) के तत्वावधान में पंजाब वुशु एसोसिएशन द्वारा किया गया था। मुकाबलों और मार्शल प्रदर्शन के निर्णायक दिन, विभिन्न भार वर्गों में विजेता पुरुषों और महिलाओं को कई व्यक्तिगत स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी प्रदान किए गए।

उल्लेखनीय है  कि  वुशु  खेल सेनेगल के डकार में 2026 ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक के दौरान ओलंपिक प्रतियोगिता कार्यक्रम  में अपनी  पहली उपस्थिति दर्ज कराएगा। पारंपरिक चीनी मार्शल आर्ट के संदर्भ में एक लंबा इतिहास होने के साथ साथ  यह मुकाबले  में  एक पूर्ण-कांटेक्ट खेल भी है। 

वर्तमान में, विशेष रूप  से पंजाब, हरियाणा, मणिपुर, कर्नाटक, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों  के  भारतीय खिलाड़ियों  ने इस खेल के प्रमुख  कौशल को अपनाया है। खेल की  लोकप्रियता इतनी अधिक है कि कई विश्व वुशु चैंपियनशिप पहले ही अमेरिका, कनाडा, रूस, चीन, इटली, हांगकांग, इंडोनेशिया, मलेशिया और कई अन्य देशों में आयोजित की जा चुकी हैं।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal , Three Day 6th Wushu Federation Cup Championship 2022 23

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD