Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईएसएसएफ विश्व कप : सरबजोत सिंह ने 10मी एयर पिस्टल का स्वर्ण जीता, वरुण तोमर को कांस्य मिला

Sports News, More Sports, International Shooting Sport Federation, ISSF, ISSF World Cup, Sarabjot Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

भोपाल , 22 Mar 2023

Last updated on: Mar 22, 2023, 00:00 IST

भारत ने आईएसएसएफ पिस्टल/ राइफल विश्व कप में शानदार शुरूआत की। सरबजोत सिंह ने बुधवार को 10मी एयर पिस्टल पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि वरुण तोमर को कांस्य पदक मिला। सरबजोत ने स्वर्ण पदक मुकाबले में अजरबैजान के रुस्लान लुनेव को 16-0 से हराया। 

सरबजोत रैंकिंग राउंड में 253.2 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे थे। वरुण ने 250.3 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। 19 वर्षीय वरुण का इस वर्ष यह दूसरा आईएसएसएफ विश्व कप पदक है। उन्होंने इससे पहले काहिरा में कांस्य पदक जीता था जो उनका सीनियर स्तर पर पहला पदक था। 

इससे पहले सरबजोत ने क्वालिफिकेशन राउंड में हमवतन शिवा नरवाल के बाद 585 के समान अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। शिवा केवल रैंकिंग अंकों के लिए खेल रहे थे। एक अन्य भारतीय अर्जुन सिंह चीमा 579 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर रहे। वरुण क्वालिफिकेशन में 11वें स्थान पर रहे लेकिन वह रैंकिंग मैच में चले गए क्योंकि शिवा और अर्जुन केवल रैंकिंग अंकों के तहत खेल रहे थे। 

भारत के एक अन्य निशानेबाज सुमित रमन 577 के क्वालिफिकेशन के स्कोर के साथ 13वें स्थान पर रहे और रैंकिंग राउंड में नहीं पहुंच पाए। महिला 10मी एयर पिस्टल स्पर्धा में दिव्या ठाडीगोल सुब्बाराजू 197.1 के कुल स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। क्वालिफिकेशन में वह 579 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं। ओलम्पियन मनु भाकर को 568 अंकों के साथ 16वां स्थान मिला।

 

Tags: Sports News , More Sports , International Shooting Sport Federation , ISSF , ISSF World Cup , Sarabjot Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD