Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के उदयपुर बाजार में आम लोगों की समस्याएं सुनी प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा : लाल चंद कटारुचक्क डीजीपी ने लुधियाना के 13 पुलिस थानों में 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र किए समर्पित ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर के उपभोक्ताओं को समर्पित किया अमन अरोड़ा द्वारा फगवाड़ा में अति-आधुनिक ‘‘सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ का उद्घाटन पंजाब के सेवा केन्द्रों में बकाया मामलों की संख्या कम होकर 0.16 प्रतिशत हुई सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया

 

इंटरपोल को जानबूझकर भाजपा सरकार ने सबूत नहीं सौंपा इसीलिए मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस रद्द हुआ : राघव चड्ढा

भाजपा सरकार ने भगोड़े मेहुल चोकसी को एंटीगुआ की नागरिकता दिलवाने में मदद की - राघव चड्ढा

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Mar 2023

भगोड़ा मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस रद्द होने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। 'आप' के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सीबीआई- ईडी विपक्षी नेताओं के खिलाफ तो पूरा सख्त रहती है। झूठे केस बनाकर उन्हें फंसाती है, लेकिन हज़ारों करोड़ के फ्रॉड करने वाले बीजेपी के दोस्तों के साथ कुछ नहीं करती।

मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा सरकार मेहुल चौकसी को रेड कारपेट सुविधा उपलब्ध करा रही है। पुरी भाजपा उसे बचाने में लगी हुई है। राघव चड्ढा ने ईडी-सीबीआई पर सवाल उठाते हुए कहा कि बहुत दुख की बात है कि केंद्र सरकार की ईडी-सीबीआई मेहुल चौकसी के खिलाफ इंटरपोल को सबूत देने में नाकाम रही, इसलिए इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस को रद्द कर दिया। आखिर क्यों सीबीआई-ईडी मेहूल चौकसी को बचाने में लगी है?

राघव चड्ढा ने सवाल उठाते हुए कहा कि 2018 में दावोस में वर्ल्ड इकोनामिक फोरम में प्रधानमंत्री के साथ मेहुल चौकसी भी खड़े थे। यह तस्वीर जारी की भी की गई। उसके दो दिन बाद ही पंजाब नेशनल बैंक ने बताया कि उसने 13500 करोड़ का गबन कर दिया। लेकिन जब तक एफआईआर दर्ज हुआ तब तक केंद्र सरकार ने मेहुल चौकसी से सांठगांठ कर उसे भारत से फरार करवा दिया। 

जब वह भाग कर एंटीगुआ पहुंचा तो भाजपा सरकार ने उस पर कार्रवाई करने के बजाय उसे एंटीगुआ की नागरिकता दिलवाने के लिए NOC जारी कर दिया। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर उसे एंटीगुआ की नागरिकता मिली।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भारतीय जनता पार्टी को करोड़ों रुपए का चंदा दिया। भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं।

इसलिए जब इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया और भारत सरकार से उसके खिलाफ सबूत मांगा तो भाजपा सरकार ने जानबूझकर कोई सबूत इंटरपोल को उपलब्ध नहीं कराया, जिसके कारण वह आज आराम से विदेश में जीवन बिता रहा है।चड्ढा ने भाजपा से कई सवाल किए और पूछा कि मेहुल चोकसी को किसने सूचना दी कि उसके खिलाफ जांच होगी, ताकि वह फरार हो सके? 

मेहुल चौकसी ने भाजपा को कितने करोड़ रुपए चंदे दिए? भाजपा सरकार ने क्यों मेहुल चौकसी को दूसरे देश की नागरिकता लेने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेहुल चौकसी के क्या रिश्ता है? 2016 में मेहुल चौकसी के खिलाफ जांच करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्र सौंपा गया तो अभी तक जांच क्यों नहीं हुई? 

क्या मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या और ललित मोदी जैसे भगोड़े लोग भाजपा ज्वाइन करने वाले है? क्योंकि ऐसा करने पर कई भ्रष्टाचारी लोगों के केस भाजपा सरकार ने खत्म कर दिए।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD