Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

डब्ल्यूपीएल 2023 : यूपी वारियर्स ने गुजरात ज्वायंट्स को तीन विकेट से दी मात

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Grace Harris, Tahlia McGrath, Gujarat Giants, WPL 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Mar 2023

Last updated on: Mar 20, 2023, 00:00 IST

वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज खेले गए मुकाबले में यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। साथ ही यूपी वारियर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो गया। 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की भी शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही क्योंकि दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर एलिसा हीली के रूप में यूपी को बड़ा झटका लगा। 

मोनिका पटेल ने उन्हें अपनी गेंद पर शिकार बनाया। हीली ने 8 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 12 रन बनाए। उनके बाद किरण क्रीज पर आईं और देविका के साथ पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन, गेदंबाज किम गार्थ ने किरण नवगिरे को वापस पवेलियन भेज दिया। किरण ने 4 गेंदों में 4 रन बनाए। 

यूपी को तीसरा झटका देविका के रूप में लगा। उन्होंने 8 गेंदों में 7 रन बनाए। इसके बाद मध्य क्रम की बल्लेबाज ताहलिया मैकग्रा और ग्रेस हैरिस ने पारी को शानदार तरीके से संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तेज अर्धशतक जड़े और यूपी की टीम को मुश्किल घड़ी से बाहर निकाला। 

लेकिन, गुजरात जायंट्स को एश्ले गार्डनर ने बड़ी सफलता दिलाई, उन्होंने हैरिस और मैक्ग्रा के बीच बन रही अच्छी साझेदारी को तोड़ दिया। गार्डनर ने मैक्ग्रा को स्नेहा राणा के हाथों कैच कराया। मैकग्रा ने 38 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। उनके बाद दीप्ति शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुईं। 

वहीं, ग्रेस हैरिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम को आगे बढ़ाया, लेकिन 72 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गईं। इसके बाद सोफी एक्लेस्टोन ने यूपी को जीत दिलाई, उन्होंने 13 गेंदों में नाबाद 19 रनों की पारी खेली और चौके के साथ मैच को समाप्त किया। 

टीम ने 19.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वहीं, इससे पहले गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जायंट्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही। गुजरात ने शुरूआती दौर के पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए, लेकिन हेमलता और एश्ले गार्डनर ने पारी को आगे बढ़ाया। 

दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली। बल्लेबाज हेमलता ने 33 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, एश्ले गार्डनर ने 39 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। लेकिन यूपी वारियर्स की गेंदबाजों के आगे गुजरात जायंट्स ने घुटने टेक दिए और राजेश्वरी गायकवाड़, पाश्र्वि चोपड़ा ने 2-2 विकेट झटके। अंजलि सर्वाणि और सोफी एक्लेस्टोन को 1-1 विकेट मिला। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए और यूपी को जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम ने आसानी से पार कर लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Grace Harris , Tahlia McGrath , Gujarat Giants , WPL 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD