Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एशियन 20 किमी पैदल चाल चैंपियनशिप : अक्षदीप सिंह ने स्वर्ण जीता, विकास सिंह और परमजीत बिष्ट ने पेरिस ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

Sports News, More Sports, Asian 20km Race Walking Championships, Akshdeep Singh, Vikash Singh, Paramjeet Bisht, Paris Olympics
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोमी(जापान) , 19 Mar 2023

Last updated on: Mar 19, 2023, 00:00 IST

भारत के अक्षदीप सिंह ने एशियन 20 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता में रविवार को स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि प्रियंका गोस्वामी ने महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता। पुरुष 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अक्षदीप सिंह ने 1:20:57 का समय लेकर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

यह भारत का इस प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले ओलम्पियन गुरमीत सिंह ने 2016 में स्वर्ण पदक जीता था। अन्य भारतीयों में विकास सिंह और परमजीत बिष्ट ने क्रमश: 1:20:05 और 1:20:08 का समय लिया जो 2023 विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलंपिक्स के 1:20:10 के क्वालिफिकेशन मार्क से कम था।

उल्लेखनीय है कि अक्षदीप और प्रियंका इस महीने के शुरू में राष्ट्रीय चैंपियनशिप से विश्व चैंपियनशिप और पेरिस ओलंपिक्स के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। इस बीच राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता प्रियंका ने 1:32:27 का समय लेकर कांस्य पदक जीता। 

चीन को स्वर्ण और जापान को रजत मिला। इन पदकों के साथ भारत की प्रतियोगिता में पदक संख्या नौ पहुंच गयी है जिसमें दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

 

Tags: Sports News , More Sports , Asian 20km Race Walking Championships , Akshdeep Singh , Vikash Singh , Paramjeet Bisht , Paris Olympics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD