Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिवराज को घोषणाओं और आश्वासन का नशा : कमल नाथ

Kamal Nath, Former Chief Minister and Madhya Pradesh Congress Committee, MPCC, Congress, Indian National Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 19 Mar 2023

Last updated on: Mar 19, 2023, 00:00 IST

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि चौहान घोषणा और आश्वासन के नशे में हैं। नरसिंहपुर के प्रवास पर पहुंचे कमल नाथ ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में आश्वासन और घोषणाओं के मिशन पर निकले हुए हैं। 

18 साल में उन्हें जिन कामों की याद नहीं आई वह काम उन्हें अब याद आ रहे हैं। उन्हें कभी लाडली बहना याद आ जाती है, कभी आदिवासी याद आ रहे हैं कभी किसान याद आ रहे हैं, हर चुनाव के पहले इसी प्रकार की कलाकारी में लग जाते हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं का जिक्र करते हुए कमल नाथ ने कहा, रोज ऐसी ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं जिनकी चुनाव तक तो शायद शुरूआत भी नहीं हो पाएगी, प्रदेश की जनता हिसाब मांग रही है। 

उनका दौरा कार्यक्रम जब हम देखते हैं तो रोज कहीं न कहीं जाकर कलाकारी करना और जनता को गुमराह करते नजर आते हैं। वे घोषणा और आश्वासन के नशे में हैं। कंग्रेस से विधायकों के पाला बदलने के मामले का जिक्र करते हुए कमल नाथ ने कहा, जो बिके हुए जनप्रतिनिधि थे उन्हें अब अपनी स्थिति का एहसास हो चुका है, इस बार प्रदेश की जनता ऐसा फैसला लेगी कि खरीद-फरोख्त की कोई गुंजाइश नहीं होगी। 

कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर कमलनाथ ने कहा, भोपाल से बैठकर टिकट वितरण नहीं किया जाएगा। टिकट वितरण स्थानीय संगठन से चर्चा करके किया जाएगा, तो सर्वे इशारा मात्र होता है। राज्य सरकार ने हर महिला को एक हजार रुपये माह दिए जाने के लिए लाडली बहना की शुरुआत की है। 

इस पर कमलनाथ ने कहा, प्रदेश की माताओं बहनों को चुनावी प्रलोभन दिया जा रहा है, पर मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी महिला मतदाता इस बात को भलीभांति समझती है। कई प्रकार के नियम लाद दिए गए हैं, एक तरफ हजार रुपए देने की बात कर रहे हैं दूसरी ओर महंगाई बढ़ रही है, तो किस बात का फायदा हुआ हमारी माताओं बहनों को? 

केंद्र सरकार के रवैए पर हमला बोलते हुए कमलनाथ ने कहा, राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है, यह घोर अन्याय है। स्पष्ट है कि जो राहुल गांधी बोलना चाहते हैं उससे सरकार भागना चाहती है। मैं 40 साल तक लोकसभा का सदस्य रहा हूं। ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण रवैया आज तक नहीं रहा किसी भी सरकार का। प्रधानमंत्री सदन में राहुल गांधी जी पर आरोप लगाते हैं परंतु जब राहुल गांधी अध्यक्ष से बोलने की स्वीकृति मांगते हैं तो उन्हें स्वीकृति नहीं दी जाती।

 

Tags: Kamal Nath , Former Chief Minister and Madhya Pradesh Congress Committee , MPCC , Congress , Indian National Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD