Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें Indian Nursing Council, New Delhi grants approval to Aryans to start Post Basic B. Sc. Nursing Course पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमृतसर के वॉर मेमोरियल में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू जिला मोगा में जल्द ही तीन और आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म

 

मीडिया का निष्पक्ष और आज़ाद होना लोकतंत्र की मज़बूती के लिए ज़रूरी : चेतन सिंह जौड़ेमाजरा

कहा, अच्छे समाज की सृजना करने में मीडिया की अहम भूमिका

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Mar 2023

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने आज इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चंडीगढ़ में शुरू हुई दो दिवसीय मीट में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।पंजाब और चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की मेज़बानी अधीन इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय मीटिंग 18 और 19 मार्च, 2023 को किसान भवन, सैक्टर-35 चंडीगढ़ में करवाई जा रही है।

इस मीटिंग में इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान श्रीनिवास रैडी, आंध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार अमर देवलापल्ली, पूर्व प्रधान एस एन सिन्हा, सकरायब न्यूज मैगज़ीन के संपादक सुरेश अलापती और जत्थेबंदी के राष्ट्रीय जनरल सचिव बलविन्दर सिंह जम्मू समेत देश के 20 राज्यों से 100 से अधिक प्रसिद्ध पत्रकार पहुँचे हैं। 

इस मीटिंग का मंतव्य मीडिया को लगातार आ रही चुनौतियों पर चर्चा करना और उनका उपयुक्त हल करना है।इस मौके पर पत्रकार भाईचारे के बड़े इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे समाज की सृजन करने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। 

मीडिया ही देश दुनिया का असली शीशा समाज के सामने पेश करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया की भी यह पहली ज़िम्मेदारी बनती है कि वह समाज में चल रही असली गतिविधियों को लोगों के सामने पेश करे।मंत्री ने कहा कि आज के समाज में सोशल मीडिया के द्वारा किये जा रहे प्रचार में वास्तविकता की कमी आ गई है। 

उन्होंने कहा कि आज वास्तविकता से दूर होकर सोशल मीडिया को केवल अपने अपने हितों की पूर्ति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने पत्रकार भाईचारे से अपील की कि वह सोशल मीडिया पर हो रहे प्रचार को भी विचारते हुए समाज के सामने वास्तविक तस्वीर को पेश करने सम्बन्धी अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं जिससे लोकतंत्र को और मज़बूत किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पत्रकार भाईचारे को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ‘इंडियन जर्नलिस्टज़ यूनियन’ की दो दिवसीय मीटिंग में शिरकत कर रही देश की नामवर मीडिया हस्तियाँ पत्रकार भाईचारे की मुश्किलों को विचारते हुए इनके हल के लिए अपने कीमती सुझाव देंगी। 

मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की और मज़बूती के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से मीडिया को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी।मंत्री ने दो दिवसीय मीट की मेज़बान टीम के प्रधान बलबीर जंडू, मीत प्रधान जय सिंह छिब्बर, ख़ज़ांची बिन्दू सिंह और अन्यों को आज के इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD