Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

जानिए क्या कहना है फिल्म, चल जिंदिये के अदाकारों का फिल्म के बारे में, 24 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

Pollywood, Neeru Bajwa, Gurpreet Ghuggi, Kulwinder Billa, Jass Bajwa , Aditi Dev Sharma, Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye, Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Movie, Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Release Date, Uday Pratap Singh, Jagdeep Warring, Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Movie Release Date, Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Movie Cast, Chal Jindiye, Chal Jindiye Release Date
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 18 Mar 2023

Last updated on: Mar 18, 2023, 00:00 IST

फिल्म "ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये" फिल्म में विदेशों में रहने वाली पांच ज़िन्दगियों की वास्तविक स्थितियों का वर्णन किया है जिसका ट्रेलर और गीत निश्चित रूप से सभी के दिल को छू रहे हैं। फिल्म के प्लाट में असामान्य ट्विस्ट दोस्ती और पारिवारिक बंधन के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म का निर्माण हैरी काहलों, कुलविंदर बिल्ला और संतोष सुभाष थीटे ने किया है और इसे घैंट बॉयज़ एंटरटेनमेंट और नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। 24 मार्च 2023 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में कुलविंदर बिल्ला, अदिति शर्मा, नीरू बाजवा, जस्स बाजवा, गुरप्रीत घुग्गी और रुपिंदर रूपी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के बारे में खुलकर बात की। फिल्म के ट्रेलर और गानों के माध्यम से हम फिल्म की सच्ची व्याख्या और सच्ची भावना को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। फिल्म का निर्देशन उदय प्रताप सिंह ने किया है और फिल्म जगदीप वड़िंग द्वारा लिखी गई है। फिल्म का संगीत वेहली जनता रिकॉर्ड्स लेबल के तहत तैयार किया गया है और फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर राजू सिंह द्वारा रचित है। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन दुनिया भर में ओमजी स्टार स्टूडियोज़ द्वारा किया जाएगा।

अपनी आने वाली फिल्म के लिए खुशी जाहिर करते हुए निर्माता हैरी काहलों, कुलविंदर बिल्ला और संतोष कुमार थीटे ने कहा, 'इस फिल्म के ज़रिए हमने दर्शकों के सामने दोस्ती की सच्ची तस्वीर पेश करने की कोशिश की है और हम उम्मीद करते है कि दर्शकों को हमारी यह कोशिश जरूर पसंद आएगी।"

अभिनेत्री नीरू बाजवा ने फिल्म "ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये" के लिए अपना उत्साह साझा किया, "मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि मैं दर्शकों के लिए प्रेरणादायक फिल्में पेश करूं और यह फिल्म एक प्रेरणादायक फिल्म होने के साथ-साथ इसमें दोस्ती जैसा खास रिश्ता दिखाया गया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार दिखाएंगे।"

फिल्म में अभिनेता जस्स बाजवा कहते हैं, "मुझे बहुत खुशी हुई कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला और मैंने हाँ कह दिया। इस फिल्म में जिस कहानी को हाईलाइट किया गया है, उसको जानना सभी के लिए महत्वपूर्ण है। दर्शक फिल्म देखने के बाद ही इसकी गहराई को जरूर समझेंगे।"

मुख्य किरदारों में से एक अदिति शर्मा कहती हैं, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे इतनी मेहनती स्टार कास्ट के साथ काम करने का मौका मिला। आधुनिक युग के युवा अपना देश छोड़कर विदेशों में जा रहे हैं, हम उन्हें इस फिल्म के माध्यम से वहाँ रहने वाले पंजाबियों की हकीकत से रूबरू कराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को पूरी तरह समझेंगे।"

रूपिंदर रूपी ने भी अपना उत्साह साझा किया, "मैं इस तरह की एक अद्भुत टीम के साथ काम करके बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूँ। मैं फिल्म देखने के बाद सभी की प्रतिक्रियाओं को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।"

अपना अनुभव साझा करते हुए गुरप्रीत घुग्गी ने कहा, "आखिरकार हम इस अनोखी कहानी के साथ सभी को आकर्षित करने में सफल हुए हैं, मुझे उम्मीद है कि हर कोई फिल्म का आनंद उठाएगा और फिल्म देखने के लिए उत्साहित होगा।"

फिल्म "ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये” 24 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

 

Tags: Pollywood , Neeru Bajwa , Gurpreet Ghuggi , Kulwinder Billa , Jass Bajwa , Aditi Dev Sharma , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Movie , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Release Date , Uday Pratap Singh , Jagdeep Warring , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Movie Release Date , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Movie Cast , Chal Jindiye , Chal Jindiye Release Date

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD