Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

के एल राहुल और रवींद्र जडेजा को इस तरह बल्लेबाजी करते देखना सुखद था: हार्दिक पांड्या

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, KL Rahul, Hardik Pandya, Ravindra Jadeja, India Vs Australia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 18 Mar 2023

Last updated on: Mar 18, 2023, 00:00 IST

भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पांच विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले के एल राहुल और रवींद्र जडेजा के बल्लेबाजी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे बल्लेबाजी करते देखना बहुत सुखद था। 

राहुल टेस्ट क्रिकेट में अपनी उपकप्तानी गंवा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट से बाहर रहे थे। उन्होंने नाबाद 75 रन बनाकर भारत को 19.2 ओवर में 83/5 की नाजुक स्थिति से उबारा और जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 108 रन की अविजित साझेदारी की।

जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाये। हार्दिक ने कहा, "गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम एक बार के लिए दबाव में आ गए थे लेकिन हमने संयम बनाए रखा। मुझे पता था कि एक बार अगर हमने परिस्थिति पर काबू पा लिया तो हमारे लिए आगे का रास्ता आसान हो जाएगा।

क्षेत्ररक्षण के दौरान जडेजा और शुभमन दोनों ने ही अच्छे कैच लपके।आपको यही करना होता है।"रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने कहा, "टेस्ट मैच की तुलना में यह प्रारूप काफी अलग होता है लेकिन मैं सही टप्पे पर गेंद डालने की कोशिश कर रहा था और यह रणनीति मेरे काम आई। मैंने और केएल ने लगातार एक दूसरे से यही बात की कि हमें ऐसे ही खेलते जाना है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , KL Rahul , Hardik Pandya , Ravindra Jadeja , India Vs Australia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD