Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जब दीपिका पादुकोण ने 7 बार भारत का नाम ग्लोबल मैप पर किया रोशन

Deepika Padukone, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Global Map
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Mar 2023

Last updated on: Mar 16, 2023, 00:00 IST

दीपिका पादुकोण ने एक नही बल्कि कई बार अपनी जबरदस्त लोकप्रियता, व्यापक ग्लोबल अपील और जोरदार स्टारडम के साथ भारत को ग्लोबल मैप पर ला खड़ा किया है। देश में सभी का दिल जीतने से लेकर अब वो दुनिया भर में लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। 

ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए सुपरस्टार एक्ट्रेस के कुछ सबसे बड़े ग्लोबल मोमंट्स जिन्हें याद कर आपको भी उन सुपरप्राउड फील होगा।ऑस्कर प्रेजेंटर दीपिका पादुकोण ने हाल ही में हुए इस साल के ऑस्कर में इकलौती भारतीय प्रेजेंटर के रूप में मंच संभाला और आरआरआर के 'नाटू नाटू' ट्रैक पर ऐसी स्पीच दी जिसने हर एक का दिल जीत लिया।

इस दौरान उनके कैंडिड अवतार से सभी इम्प्रेस हुए और इस तरह से वो साल के ऑस्कर अवॉर्ड में सबसे चर्चित व्यक्तित्वों में से एक बन गई।फीफा सुपरस्टार ने कुछ महीने पहले 2022 को एक धमाकेदार तरीके से खत्म किया और फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली भारतीय बनने के लिए सुर्खियां बटोरीं क्योंकि वो इस ट्रॉफी को स्टेडियम में ले गईं और एक्साइटेंड फैन्स से भरे स्टेडियम के बीच उन्होंने इसकी झलक पेश की, जो वास्तव में उनके करियर का सबसे बड़ा मोमंट बन गया।

कान्स जूरी पहले से ही ग्लोबली एक बड़ा नाम बन चुकीं दीपिका पादुकोण प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में आठ सदस्यीय जूरी का हिस्सा थीं, जिससे वह प्रतिष्ठित जूरी में इकलौती भारतीय बन गईं। अपनी रेड कार्पेट अपीयरेंस के अलावा, दीपिका ने सिनेमा और मनोरंजन के ताने-बाने में एक मजबूत आवाज के रूप में अपनी पहचान और ऐसा करने वाले कुछ भारतीयों में से एक होने के लिए खूब लाइलाइट बटोरी।ग्लोबल लक्जरी ब्रांड्स का फेस बिना किसी शक देश की सबसे बड़ी ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, दीपिका ने ग्लोबल लक्जरी ब्रांड्स, लुई वुइटन और कार्टियर के साथ सबसे बड़ी एंडोर्समेंट डील हासिल की। 

सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट में अग्रणी रहने के लिए जाने जाने वाले, इन ब्रांड हैवीवेट ने बड़ी धूमधाम से दीपिका पादुकोण को अपने ब्रांड के चेहरे के रूप में पेश किया, जो ग्लोबल ब्रांड की दुनिया में उनके प्रभाव का सबूत है।द वर्ल्ड्स मोस्ट ब्यूटीफुल गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी' नाम की ग्रीक तकनीक के अनुसार जो फिजिकल परफेक्शन को सेट करती है और दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं का फैसला करती हैं, के मुताबिक दीपिका पादुकोण दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक के रूप में जानी जाती हैं जिसमें किम कार्दशियन, बेला हदीद, बेयोंस और एरियाना ग्रांडे का नाम शामिल हैं। 

इसके साथ ही दीपिका इस लिस्ट में इकलौती भारतीय भी थीं।द मेट गाला देश की नंबर वन एक्ट्रेस दीपिका ने मेट गाला के रेट कार्पेट पर भी अपनी चमक बिखेरी, जो दुनिया में सबसे बड़ी फैशन पार्टियों में से एक है, जिसमें ग्लैमर का जोरदार तड़का लगता है। उन्होंने अपने हर लुक को ग्रेस, प्लेफुलनेस और चार्म के साथ कैरी किया हैं। 

XXX हॉलीवुड डेब्यू जब हॉलीवुड एक्शन स्टार विन डीज़ल ने दीपिका पादुकोण को 'पृथ्वी की पेशकश करने के लिए सबसे अच्छा' कहा तो वह मजाक नहीं कर रहे थे। स्टनिंग सुपरस्टार ने अपने हॉलीवुड डेब्यू के साथ सभी का दिल जीत लिया और अपने को-स्टार्स से भी बड़े पैमाने पर तारीफ हासिल की, जिन्होंने उनके डेडिकेशन और कमिटमेंट की जी भर कर सरहाना की। 

दीपिका की अगली हॉलीवुड फिल्म एक क्रॉस कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी है जिसे बड़े पैमाने पर भारत और न्यूयॉर्क में शूट किया जाएगा।

 

Tags: Deepika Padukone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Global Map

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD