Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सारा अली खान ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर पुनीत बलाना के लिए किया रैंप वॉक

Sara Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Punit Balana, Rajasthan Based Designer Punit Balana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई/जयपुर , 14 Mar 2023

Last updated on: Mar 14, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में राजस्थान के एक फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना के लिए रैंप वॉक किया। एफडीसीआई के साथ साझेदारी में लक्मे फैशन वीक के लिए पुनीत के लिए रैंप वॉक करते हुए सारा ने कहा: कलेक्शन राजस्थान के कालबेलिया कॉम्यूनिटी से प्रेरित बनावट, उनके लोकगीत, साहित्य और संस्कृति पर प्रकाश डालता है जो न केवल भारतीय राज्य राजस्थान को बांधता है बल्कि एक बड़े संदर्भ में इस राज्य और भारतीय संस्कृति के बीच एक सेतु का काम करता है। 

उन्होंने कहा, मैं पुनीत बलाना के लिए रैंप वॉक कर और उनके शानदार कलेक्शन को प्रदर्शित कर खुश हूं। जयपुर के रहने वाले पुनीत का कहना है कि वह हमारी समृद्ध विरासत, संस्कृति और इतिहास से प्रेरणा लेते हैं। दर्शकों को कालबेलिया डांसर द्वारा एक शानदार लाइव प्रदर्शन दिया गया, जिसने 'उत्सव' कलेक्शन में खूबसूरती के रंग बिखेर दिए। 

राजस्थानी इतिहास, विशेष रूप से कालबेलिया समुदाय और बंधनी से प्रेरित ब्लॉक प्रिंट के साथ, लेटेस्ट कलेक्शन ने सिल्हूट के संदर्भ में शिल्प कौशल का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें क्लासिक कलेक्शन आउटफिट्स से लेकर नए, कंटेम्पररी रीइमैजिन्ड लहंगे और पेप्लम सेट, पुरुषों के लिए हैवी एम्बेलिश्ड कुर्ते और कई और जो आधुनिक समय की महिला और पुरुष की सहज साटरेरियल संवेदनाओं के अनुरूप हैं। 

लक्मे फैशन वीक में कलेक्शन और उनके शो के बारे में बात करते हुए, डिजाइनर पुनीत बलाना ने कहा: मेरे लिए, एक नया कलेक्शन डिजाइन करते समय जो सबसे महत्वपूर्ण है, वह है मेरी रुट्स, मेरा परिवेश। प्रेरणा के लिए मुझे जयपुर और राजस्थान से आगे देखने की जरूरत नहीं है। 

हमारे इतिहास के बारे में बहुत कुछ ऐसा है जिनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। मैं वास्तव में आशा करता हूं कि मेरा एक के बाद एक क्लेक्शन हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करेगी। रैंप पर प्रदर्शित किए गए डिजाइनों को जयपुर में जेकेजे ज्वेलर्स के शानदार आभूषणों के साथ स्टाइल किया गया था, जो 'उत्सव' कलेक्शन के प्रत्येक आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

 

Tags: Sara Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Punit Balana , Rajasthan Based Designer Punit Balana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD