Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उदय प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित दोस्ती और अपनेपन की गहराई बयान करती फिल्म "ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये"

24 मार्च 2023 को होगी रिलीज़

Pollywood, Neeru Bajwa, Gurpreet Ghuggi , Kulwinder Billa , Jass Bajwa , Aditi Dev Sharma , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Movie , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Release Date , Uday Pratap Singh , Jagdeep Warring , Maye Ni , Maye Ni Song , Bir Singh , Maye Ni Bir Singh , Maye Ni Song Bir Singh , Maye Ni Song Lyrics , Chal Jindiye Movie , Chal Jindiye Movie Songs , Chal Jindiye Release Date, Pigal Gayi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Mar 2023

Last updated on: Mar 14, 2023, 00:00 IST

हर प्रशंसित फिल्म के पीछे निर्देशक की अपनी कल्पना में मौजूद तस्वीर होती है जिसे वो दर्शकों के सामने प्रस्तुत करता है। ऐसे ही एक जाने माने निर्देशक उदय प्रताप सिंह, अपनी आने वाली नई पंजाबी फिल्म "ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये" के साथ विदेश में रहने वाले लोगों के अपने देश के प्रति प्यार और वापस लौटने की चाह से रूबरू करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

उदय प्रताप सिंह एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं, जिन्होंने 'माँ दा लाडला और दिल दियां गल्लां' सहित कई फिल्में पेश की हैं, जिन्हें सिनेमाघरों में बहुत सराहना मिली थी। वो दर्शकों को छूने वाले किरदारों को समझाने और कहानी की हर बारीकी को एक नई पहचान देने के लिए शिद्दत से काम करते हैं।

कहानी की बात करें तो फिल्म की उन लोगों की कहानियों को पेश करती है जो अपने देश और अपने प्रियजनों से दूर विदेश में रहते हुए कठिनाइयों का सामना करते हैं। फिल्म में नीरू बाजवा, गुरप्रीत घुग्गी, कुलविंदर बिल्ला, जस्स बाजवा, अदिति शर्मा और रूपिंदर रूपी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

फिल्म का निर्माण हैरी काहलों, कुलविंदर बिल्ला और संतोष सुभाष थीटे ने किया है तथा घैंट बॉयज़ एंटरटेनमेंट और नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है। फिल्म का  डिस्ट्रीब्यूशन दुनिया भर में ओमजी स्टार स्टूडियोज़ द्वारा किया जाएगा, इसका संगीत वेहली जनता रिकॉर्ड्स लेबल के तहत निर्मित किया गया है, और बैकग्राउंड स्कोर राजू सिंह द्वारा रचित है ।

फिल्म के बारे में उदय प्रताप सिंह कहते हैं, "मैं फिल्म की कहानी से बहुत प्रभावित हुआ। फिल्म के लेखक जगदीप वड़िंग इस तरह की वास्तविकता को प्रकाश में लाने के लिए सबसे अधिक प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने अपनी कलम से दोस्ती और अपनेपन के रिश्ते को दर्शाया है। इतनी समर्पित और प्रतिभाशाली स्टारकास्ट के साथ काम करना दिल को छू लेने वाला सफर था।"फिल्म "ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये" 24 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

 

Tags: Pollywood , Neeru Bajwa , Gurpreet Ghuggi , Kulwinder Billa , Jass Bajwa , Aditi Dev Sharma , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Movie , Es Jahano Door Kitte Chal Jindiye Release Date , Uday Pratap Singh , Jagdeep Warring , Maye Ni , Maye Ni Song , Bir Singh , Maye Ni Bir Singh , Maye Ni Song Bir Singh , Maye Ni Song Lyrics , Chal Jindiye Movie , Chal Jindiye Movie Songs , Chal Jindiye Release Date , Pigal Gayi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD