Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 6 के कृष्णा नगर में ट्यूबवेल किया जनता को समर्पित

29 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल से इलाके के लोगों के लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Mar 2023

Last updated on: Mar 14, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला कृष्णा नगर में 29 लाख रुपए की लागत से लगे ट्यूूबवेल को इलाका निवासियों को समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि जल सप्लाई विभाग ने नगर निगम के माध्यम से यह टयूबवेल लगवाया है और करीब 900 फुट पानी का बोर किया गया है ताकि लोगों को साफ व स्वच्छ पीने का पानी मुहैया करवाया जा सके। 

इस दौरान मेयर नगर निगम सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गर्मियों के सीजन में इस इलाके में पानी की काफी समस्या आती थी और यहां पर 2016 से ट्यूबवेल लगाने का काम पैंडिंग चल रहा था, जिसे आज पूरा कर लिया गया है। 

उन्होंने मुख्य मंत्री भगवंत मान का आभार जताया जिनके चलते प्रदेश में सभी पैंडिंग कार्य पहल के आधार पर पूरे किए गए हैं। उन्होंने इलाका निवासियों को विश्वास दिलाया कि इलाके में हर समस्या का हल पहल के आधार पर किया जाएगा। ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान पुराने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने बनी फूड स्ट्रीट के सौंदर्यीकरण के प्रोजैक्ट की भी शुरुआत की। 

उन्होंने कहा कि इस फूड स्ट्रीट के सामने पहले कूड़े का डंप हुआ करता था, जिसे उन्होंने पहल के आधार पर उठवाया। उन्होंने कहा कि यहां बनी फूड स्ट्रीट को आकर्षक व सुंदर बनाने के लिए भी नगर निगम के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सुंदर लाइटिंग, टायल वर्क व अन्य कार्य करवाए जाएंगे ताकि यहां आने वाले लोगों को एक अच्छा माहौल मिल सके। 

इस दौरान उन्होंने मोहल्ला निवासियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस मौके पर सहायक कमिश्नर संदीप तिवारी, एक्सियन कुलदीप सिंह, एक्सियन सिमरनजीत सिंह खांबा, पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू, राजेश्वर दयाल बब्बी, एडवोकेट अनूप कुमार, आशुतोष शर्मा, बलवीर सैनी, संतोश सैनी, मंदीप कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD