Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

मनदीप कौर ने बड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक का दौरा किया

पंचायत घर बीरपुर अप्पर का उद्घाटन किया

Samba, Mandeep Kaur, Commissioner Secretary Rural Development Department and Panchayati Raj, Srinagar, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सांबा , 13 Mar 2023

Last updated on: Mar 13, 2023, 00:00 IST

आयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मनदीप कौर ने आज बड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक का दौरा किया और पंचायत घर बीरपुर अप्पर का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने पंचायत पल्ली का दौरा कर पंचायतों में चल रहे विभिन्न कार्यों की गति का जायज़ा लिया।

उनके साथ उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, बीडीसी अध्यक्ष बड़ी-ब्राह्मणा, डीडीसी सदस्य बड़ी-ब्राह्मणा-ए, सरपंच और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि थे। दौरे के दौरान आयुक्त सचिव ने पंचायत बीरपुर अप्पर में नवनिर्मित पंचायत घर का लोकार्पण किया, जिसका निर्माण आरजीएसए योजनान्तर्गत 22.27 लाख रु. की लागत से किया गया है। 

उन्होंने पंचायत बीरपुर अप्पर में एनआरएलएम के तहत एसएचजी के कामकाज का आकलन करने के अलावा स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों और पंचायत के नागरिकों के साथ बातचीत की। आयुक्त सचिव ने पंचायत पल्ली का भी दौरा किया और पंचायत में प्रगति का विस्तृत जायज़ा लिया, जहां उन्होंने स्मृति कक्ष की प्रगति का आकलन किया। 

उन्होंने नोकिया स्मार्टपुर पहल द्वारा की गई प्रगति का भी पता लगाया। उक्त पहल का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में स्मार्ट गांवों के लिए विचार करने हेतु तैयार ग्रामीण उद्यमिता का एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना है। इसके अलावा, पंचायत में एक नोकिया स्मार्टपुर पहल चल रही है, ऐसी 24 और पहल हैं जो केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में, 19 जिला सांबा में और 6 अनंतनाग में स्थापित होने की प्रक्रिया में हैं।

आयुक्त सचिव ने पंचायत में चल रहे सभी विकासात्मक कार्यों का भी जायज़ा लिया।उन्होंने स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की। बाद में, उन्होंने पंचायत पल्ली में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का दौरा किया और उक्त सुविधा के उचित रखरखाव के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, सहायक आयुक्त विकास सिद्धार्थ, एसीपी, जिला अधिकारी, परियोजना विंग के इंजीनियर, फील्ड अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Samba , Mandeep Kaur , Commissioner Secretary Rural Development Department and Panchayati Raj , Srinagar , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD