Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को बारहवें दिन पलवल हलके के गांव अटोहा से शुरू हुई

भाजपा गठबंधन सरकार से नौजवान, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, गृहिणी समेत सभी वर्ग बेहद दुखी: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 09 Mar 2023

होली के पावन पर्व के उपलक्ष में दो दिन के विश्राम के बाद इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को बारहवें दिन पलवल हलके के गांव अटोहा से शुरू हुई। जगह-जगह पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ चौ. अभय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया। 

ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए लोग यात्रा में शामिल हुए। गांव छछूनगर पहुंचने पर पूरा गांव अभय सिंह चौटाला के स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। गांव के हरएक घर से महिलाएं पहुंची। छछूनगर वही गांव है जहां जननायक ताऊ देवी लाल और चौ. ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री रहते हुए इस गांव में ठहरा करते थे।

 इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 2024 में हर हाल में हरियाणा में परिवर्तन आएगा। आज इस सरकार से नौजवान, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, गृहिणी समेत सभी वर्ग बेहद दुखी हैं और इस बेरहम सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया था। 2022 चला गया लेकिन किसानों की आय तो दोगुणी नहीं हुई लेकिन किसान पर कर्जा बढ़ता चला गया है।आज रोजमर्रा की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं। 

रसोई गैस सिलैंडर और पैट्रोल-डीजल के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। इस सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के 21 लाख किसान कर्जदार हैं। युवा वर्ग तो इस सरकार से सबसे अधिक मायूस है। भाजपा गठबंधन सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकामयाब रही है।

इनेलो नेता ने कहा कि परिवर्तन पदयात्रा के दौरान वे हर रोज 20 से 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं और अब तक 12 दिनों में करीब 125 गांवों में जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे इस सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेते हैं। इस दौरान लोग इस सरकार को जमकर कोस रहे हैं। 

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज बेरोजगारी में हरियाणा पहले स्थान पर आ गया है। 27 प्रतिशत आपराधिक दर के साथ हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। आज लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। सडक़ें टूटी पड़ी हैं और नई बन नहीं रही हैं। प्रदेश में आधारभूत सुविधाएं भी यह सरकार मुहैया नहीं करवा पा रही है।

इनेलो प्रधान महासचिव ने कहा कि इस सरकार ने मर्ज करने के नाम पर 300 के करीब स्कूल बंद कर दिए। स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही 22 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। सरकारी अस्पतालों में न दवाई और न ही चिकित्सक हैं। उन्होंने कहा कि आज जनता 1999 से लेकर 2005 तक चौ. ओमप्रकाश चौटाला के खुशहाल शासन को याद कर रही है। 

इसके साथ ही आज पूरे प्रदेश के लोगों में इनेलो के प्रति 1977 और 1987 जैसा जोश व लहर देखने को मिल रही है। जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है और 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इनेलो नेता ने कहा कि 2024 में इनेलो की सरकार बनना तय है।

 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD