Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

अवसरवादी है टीआरएस : सोनिया

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

हैदराबाद , 27 Apr 2014

Last updated on: Apr 27, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका अवसरवादी चेहरा एकबार फिर उजागर हुआ है। यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "टीआरएस इससे पहले सांप्रदायिक ताकतों को समर्थन दे रही थी और इस बार भी उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता।"सोनिया ने कहा कि टीआरएस को भी वही बीमारी लगी हुई है जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ग्रसित है। तेलंगाना की पहली सरकार चुनते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए सोनिया ने कहा, "वे अपने नेताओं के अलावा और किसी को भी नहीं देखना चाहते। इस तरह की प्रवृत्ति वाली पार्टी पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वे गरीबों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं की परवाह नहीं करते। वे केवल स्वार्थ साधते हैं। ऐसे अनैतिक लोगों के हाथों में राज्य सुरक्षित नहीं रह सकता है।"

तेलंगाना में प्रचार के दूसरे दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष आई हुई थीं। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के लिए भी चुनाव कराए जा रहे हैं। तेलंगाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को मतदान कराए जाएंगे। सोनिया ने कहा कि टीआरएस के नेता हमेशा कहते हैं कि कांग्रस तेलंगाना का गठन नहीं करेगी और अब जब पार्टी ने तेलंगाना का गठन कर दिया है तो वे इसका श्रेय लूटने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाने में भारी कठिनाइयों का और यहां तक कि राजनीतिक नुकसान का सामना किया, लेकिन यह पीछे नहीं हटी। तेलुगू देशम पार्टी, वाईएसआर कांग्रेस और भाजपा ने अपने रुख बदल लिए, लेकिन कांग्रेस ने तेलंगाना के लोगों की उम्मीदों के साथ कोई समझौता नहीं किया।

 

Tags: sonia gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD