Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनना मेरी उम्मीदों से परे था: ईगा स्वीयाटेक

Sports News,Tennis, Tennis Player, Iga Swiatek
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंडियन वेल्स (अमेरिका) , 09 Mar 2023

Last updated on: Mar 09, 2023, 00:00 IST

पोलैंड की ईगा स्वीयाटेक ने कहा है कि विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनना उनकी उम्मीदों से परे था क्योंकि यह उन्हें भारी दबाव में मिला था। पिछले वर्ष चार अप्रैल को स्वीयाटेक एश्ले बार्टी के संन्यास के बाद रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंची थीं। उन्हें मौजूदा समय में नंबर दो 2023 की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका पर 4485 अंकों की बढ़त हासिल है। 

स्वीयाटेक ने इंडियन वेल्स में संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगा था कि यह संभव नहीं होगा। यह कुछ ऐसा था जो मेरी उम्मीदों से परे था। हर कोई इस जगह पर पहुंचना चाहता है लेकिन इतना तय है कि यह भारी दबाव और उम्मीदों के साथ आया है।"स्वीयाटेक के लिए पिछला सत्र काफी शानदार रहा था जिसमें उन्होंने दो ग्रैंड स्लैम सहित आठ खिताब जीते थे। 

उनका 37 मैचों का विजय क्रम रहा था। उन्होंने कहा, "दोहा और दुबई के बाद मैंने काफी मजबूत महसूस किया। मैंने डब्लूटीए 500 खिताब जीता और 1000 के फाइनल में थी लेकिन मैं फाइनल में हार गई। लोग हैरान थे। मेरे प्रदर्शन से खुश नहीं थे और आलोचक बन गए थे।"स्वीयाटेक ने कहा, "पिछले वर्ष मैं टूर्नामेंटों को जीतने के परिणामों से खुश थी लेकिन अब इन प्रतिक्रियाओं के बाद मुझे लगता है कि ओह, यह पर्याप्त नहीं था।"

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Iga Swiatek

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD