Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

आत्मघाती विस्फोट में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के नौ जवानों की मौत

Crime News World, Crime News, Quetta, Pakistan, Crime News Pakistan, Blast, Suicide Blast, Balochistan Constabulary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्वेटा , 06 Mar 2023

Last updated on: Mar 06, 2023, 00:00 IST

एक आतंकी घटना में पाकिस्तान के बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के कम से कम नौ कर्मियों की मौत हो गई, जबकि बोलन में एक आत्मघाती विस्फोट में नौ अन्य घायल हो गए। एसएसपी कछी महमूद नोटजई ने जियो न्यूज को ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, धमाका बोलन के कंबरी पुल इलाके के पास हुआ और घायलों को मंडल मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्छी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) महमूद नोटजई ने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्य से पता चलता है कि यह एक आत्मघाती हमला था, हालांकि, जांच के बाद विस्फोट की सही प्रकृति का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है और विस्फोट के बाद इलाके की तलाश की जा रही है। 

पुलिस ने कहा कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें सिबी के संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में स्थानांतरित किया जा रहा है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद में शामिल तत्व कायराना हरकतों से नापाक लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "अशांति और अस्थिरता पैदा कर सूबे को आगे बढ़ने से रोकने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने शहीद हुए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। क्वेटा के सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में आपात स्थिति लागू कर दी गई है और सलाहकारों, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और पैरामेडिक्स सहित सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। जियो न्यूज ने बताया कि उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी और डॉक्टर सामान्य और आपातकालीन वार्ड और ऑपरेशन थिएटर में मौजूद थे।

 

Tags: Crime News World , Crime News , Quetta , Pakistan , Crime News Pakistan , Blast , Suicide Blast , Balochistan Constabulary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD