Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

अशोक गहलोत ने की नासिर, जुनैद के परिवारों से मुलाकात, आर्थिक सहायता की घोषणा

Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 02 Mar 2023

Last updated on: Mar 02, 2023, 00:00 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को नासिर और जुनैद के परिवारों से मुलाकात की। नासिर और जुनैद की हरियाणा में जलाकर हत्या कर दी गई थी। सीएम ने दोनों के परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद की पेशकश भी की। नासिर की पत्नी और बेटी के लिए एक लाख रुपये की नकद और चार लाख रुपये की सावधि जमा राशि की घोषणा की गई। 

इसी तरह जुनैद की पत्नी और 6 बच्चों के लिए 1 लाख रुपए नकद और 4 लाख रुपए की एफडी कराने की घोषणा की। कुल मिलाकर नासिर के परिवार को 10 लाख रुपये और जुनैद के परिवार को 35 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। गहलोत भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के घाटमिका गांव पहुंचे। 

उन्होंने घाटमिका गांव में नासिर और जुनैद के परिवार के 30-35 सदस्यों से मुलाकात की। गहलोत ने जुनैद के 6 बच्चों से भी मुलाकात की।मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीएस उषा शर्मा, एडीजी उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे।

गहलोत गुरुवार दोपहर 1.45 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर से भरतपुर के घाटमिका गांव पहुंचे। हरियाणा में भरतपुर जिले के घाटमिका गांव के निवासी नासिर और जुनैद की हत्या ने राजनीतिक रंग ले लिया है, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय संयोजक असदुद्दीन ओवैसी इस मुद्दे पर देश भर में बैठकें कर रहे हैं। 

कुछ दिन पहले उन्होंने भरतपुर का दौरा भी किया था और इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर हमला बोला था। वहीं कुछ दिन पहले भरतपुर के कमान, पहाड़ी और नगर इलाके में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। गहलोत जब घाटिका गांव पहुंचे तो गांव के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। 

किसी को भी गांव के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। गहलोत ने नासिर और जुनैद के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जल्दबाजी में बनाए गए हेलीपैड के पास एक बैठक स्थल बनाया गया, जहां गहलोत ने जुनैद और नासिर के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और साथी ग्रामीणों से मुलाकात की। सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर विधायक जाहिदा खान हेलीपैड पर ही रहीं। उन्होंने गहलोत की अगवानी की।

 

Tags: Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD