Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने रविचंद्रन अश्विन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravichandran Ashwin, ICC Mens Test Bowling Rankings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 01 Mar 2023

Last updated on: Mar 01, 2023, 00:00 IST

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विश्व के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में छह विकेट लेकर अश्विन ने शीर्ष स्थान अपने नाम किया। 

अब उनके पास सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में अपनी बढ़त को आगे बढ़ाने का मौका है। 40 वर्षीय एंडरसन ने 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को शीर्ष स्थान से अपदस्थ किया था। न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले टेस्ट में सात विकेट लेने वाले एंडरसन 1936 के बाद से नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। 

हालांकि दूसरे टेस्ट में केवल तीन विकेट लेकर वह पहले नंबर पर बरकरार नहीं रह पाए। भारत के जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी भी एक-एक स्थान आगे बढ़कर क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर विराजमान हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल जुलाई के बाद से एक भी टेस्ट नहीं खेला है। 

दरअसल इंग्लैंड के ऑली रॉबिंसन दो स्थान नीचे खिसक गए हैं और इसका फायदा बुमराह और शाहीन को मिला है। दिल्ली टेस्ट में 10 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले रवींद्र जडेजा टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा वह टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में पहले तथा अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। छह टेस्ट मैचों में 98.77 के स्ट्राइक रेट से 809 रन बनाने वाले हैरी ब्रूक बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से 16वें नंबर पर आ गए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravichandran Ashwin , ICC Mens Test Bowling Rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD